{"_id":"6adba3cba4a2b530c406cec8","slug":"notices-issued-to-36-colleges-over-discrepancies-between-enrollment-and-portal-details-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-1194600-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: नामांकन और पोर्टल विवरण में भिन्नता पर 36 कॉलेजों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: नामांकन और पोर्टल विवरण में भिन्नता पर 36 कॉलेजों को नोटिस
Fri, 23 Oct 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। अधिकारियों की चेतावनी के बाद भी कॉलेज संचालक यू-डायस प्लस पोर्टल को अपडेट करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। विभागीय जांच में जिले के 36 कॉलेजों के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं का डाटा नामांकन से मेल नहीं खा रहा है। संबंधित कॉलेजों को नोटिस जारी कर जल्द डाटा अपडेट करने की चेतावनी दी गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि चेतावनी के बाद भी जिले के 36 कॉलेजों ने यू-डायस प्लस पोर्टल पर छात्र-छात्राओं का डाटा अपडेट नहीं किया है। इसके चलते छात्रा नामांकन और पोर्टल पर दर्ज विवरण में भिन्नता आ रही है। इस पर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नाराजगी जताई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी है कि जल्द डाटा अपडेट करें अन्यथा की स्थिति में किसी प्रकार की कार्रवाई के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।