फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ruckus in Agra again: Clash with police while burning the effigy of SP MP ABVP members clashed

आगरा में फिर बवाल: सपा सांसद का पुतला फूंकने के दौरान पुलिस से झड़प...भिड़ गए ABVP के सदस्य; देखें वीडियो

Sat, 29 Mar 2025 01:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Mar 2025 01:16 PM IST
सार

राणा सांगा पर राज्यसभा सांसद द्वारा टिप्पणी किए जाने के बाद हंगामा शांत नहीं हो रहा है। आगरा में अखिला भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सपा सांसद का पुतला फूंका। इस दौरान पुलिस से झड़प हो गई।
 

विज्ञापन
Ruckus in Agra again: Clash with police while burning the effigy of SP MP ABVP members clashed
पुलिस से झड़प - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राणा सांगा पर विवादित बयान के बाद आगरा में बवाल मचा हुआ है। करणी सेना द्वारा सपा सांसद के घर पर हुए हमले के बाद शनिवार को फिर से मामला गर्मा गया। सांसद आवास से कुछ ही कदमों की दूरी पर प्रदर्शन के लिए जुटे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं से पुलिस की झड़प हो गई। पुलिस ने बैरियर लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे लोग बैरियर सहित पुलिस को धकेलते चले गए। इस दौरान पुलिस भी सरेंडर नजर आई। 
विज्ञापन




एमजी रोड हुआ जाम
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी ने शनिवार को राजा मंडी कार्यालय से सेंट जॉन्स चौराहे तक सपा सांसद द्वारा राणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान को लेकर जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान एमजी रोड जमा हो गया। कार्यकर्ता बीच चौराहे पर हंगामा करने लगे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। कार्यकर्ता पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। पुलिस के बैरियर भी इस दौरान काम नहीं आए। 

ये भी पढ़ें -  Rana Sanga Controversy: सपा सांसद के घर कराया हमला...कौन है ओकेंद्र राणा, जिसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही पुलिस



 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों से झड़प
पुलिस द्वारा हो रहे विरोध के बीच कुछ कार्यकर्ता इस कदर भड़क गए कि भूल गए कि सामने वर्दी वाले हैं। उनके द्वारा पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता कर दी गई। हालांकि किसी तरह से मामले के समय रहते संभाल लिया गया। इसके बाद एबीवीपी ने यहां सपा सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी और हंगामा किया। उनके मार्ग से हटने के बाद एमजीरोड पर यातायात सुचारू हो सका। 

ये भी पढ़ें -  Rana Sanga Controversy: करणी सेना ने जिन सपा सांसद घर किया हमला, उनके बेटे के खिलाफ भी तहरीर; लगाए गए ये आरोप

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed