फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Four miscreants arrested in encounter in Mainpuri two absconded  reward of 20-20 thousand was declared on them

Mainpuri: मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, दो फरार, दोनों पर 20-20 हजार का इनाम घोषित, पुलिस टीमें कर रहीं तलाश

Sun, 12 Mar 2023 07:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 Mar 2023 07:07 PM IST
सार



 

विज्ञापन
Four miscreants arrested in encounter in Mainpuri two absconded  reward of 20-20 thousand was declared on them
Encounter - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पुलिस से मुठभेड़ के दौरान चार बदमाश पकड़े गए। जबकि दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस ने दोंनों की गिरफ्तारी पर 20-20 हजार का इनाम घोषित किया है।  एएसपी ने बताया कि फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। 

विज्ञापन


कुरावली थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम पुलिस की शातिर लुटेरों के गैंग से मुठभेड़ हो गई थी। गैलानाथ नहर पुल के पास हुई मुठभेड़ में हासिम मोहम्मद निवासी भरतन थाना नवाबगंज फर्रुखाबाद पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। उसके चार अन्य साथी कलाम, मोहम्मद हुसैन उर्फ हसीन, जॉनी उर्फ रिषभ, अभय यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, भेजे गए जेल

पुलिस ने रविवार को घायल और साथियों का मेडिकल कराया। इसके बाद न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एएसपी राजेश कुमार ने बताया की कार्रवाई के दौरान इरफान और आशीष निवासी मोहल्ला कुवरपुर कुरावली अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए हैं। उनकी गिरफ्तारी पर 20-20 हजार रुपया का इनाम घोषित किया गया है। भागे हुए आशीष पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब सात लाख के जेवर हुए बरामद

शनिवार की रात कुरावली पुलिस ने मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार किए। उनके कब्जे से करीब सात लाख रुपया के जेवर आदि बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि करीब 15 सोने की अंगूठी, छह सोने के कंगन, पांच सोने की चेन, दो जोड़ी कान की झुमकी, एक हार, 13 जोड़ी पायल के अलावा चार मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। बताया कि बदमाशों द्वारा कुरावली के मोहल्ला कुंवरपुर, थाना किशनी, बरनाहल, औंछा, सदर कोतवाली क्षेत्र में भी चोरी की वारदात अंजाम दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed