फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Four killed in road accidents, five injured

सड़क हादसों में चार की मौत, पांच घायल

Mon, 06 Mar 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Mon, 06 Mar 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Four killed in road accidents, five injured
सड़क हादसों में चार की मौत, पांच घायल - फोटो : अमर उजाला
रविवार देर रात से लेकर सोमवार दोपहर तक हुए विभिन्न हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, वहीं पांच अन्य घायल हो गए। तीन ने जहां उपचार के दौरान दम तोड़ा। वहीं कुरावली में हुए हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकांश हादसों की वजह यातायात के नियमों का पालन न करना रहा। यदि मृतक या घायल यातायात के नियमों का पालन करते तो शायद हादसे न होते।
विज्ञापन


थाना भोगांव क्षेत्र के गांव मौजेपुर हविलिया निवासी कृपाल सिंह का पुत्र कुलदीप (25) रविवार रात को पत्नी सोनी के साथ कस्बा स्थित बाजार आया था। वापस लौटते समय पडुआ रोड पर ट्रैक्टर के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपति और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात सैफई में कुलदीप की मौत हो गई। सोमवार को पिता ने थाने में ट्रैक्टर चालक करू पुत्र सुल्तान सिंह निवासी नगला पंछी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं मृतक की मां दुवाला देवी ने बताया कि पुत्र की शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। उसके तीन बच्चे काजल (03),   सचिन (02) और मोनू दो माह का है।
विज्ञापन


दूसरा हादसा सोमवार देर शाम कुरावली क्षेत्र जीटी रोड के समीप हुआ। हादसे में बाइक सवार जितेंद्र पुत्र खड़ग सिंह गांव मानसिंह भोगांव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गौरव पुत्र वीरेंद्र निवासी गांव कमलपुर कुरावली गंभीर रूप से घायल हो गया। दो युवकों को अंवती बाई इंटर कालेज के समीप ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। थाने औंछा क्षेत्र में ज्याेंति तिराहा के समीप कुरावली के गांव बरौलिया निवासी दो युवक पोल से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। शाम करीब छह बजे दोनों युवक बाइक से नगला भंत की ओर जा रहे थे। तभी ज्योंति तिराहा के समीप लगे पोल से बाइक टकरा गई। समाचार लिखे जाने तक दोनों के नाम पता नहीं लग सके थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरनाहल के गांव सोथरा निवासी जबर सिंह डालूपुर मार्ग स्थित गैस एजेंसी पर मुनीम का कार्य करता था। रविवार रात को वह प्रमोद कुमार पुत्र लाखन सिंह गांव फफोतू थाना रिजोर एटा के साथ बरनाहल जा रहे थे। रात करीब 9:30 बजे डालूपुर मार्ग पर गैस एजेंसी के समीप सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। तुरंत घायलों को एंबुलेंस से सैफई भिजवाया। जानकारी होने पर जबर सिंह के परिवारीजन व ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच चालक ट्रैक्टर को लेकर वहां से भाग गया। सैफई में उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शवों को अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया। मृतक परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed