Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Forensic team reaches Nadaun for the third time; collects samples of ash

Mainpuri News: तीसरी बार नादऊ पहुंची फोरेंसिक टीम, राख के नमूने लिए

Sat, 21 Nov 2026 02:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sat, 21 Nov 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Forensic team reaches Nadaun for the third time; collects samples of ash
फोटो 16 गांव नादऊ में घटनास्थल से जांच के लिए नमूने लेती फोरेंसिक टीम। स्रोत विभाग
दन्नाहार। गांव नादऊ में 15 वर्षीय किशोरी पलक की गोली मारकर हत्या के मामले में एक बार फिर पुलिस जांच में तेजी आ गई है, शुक्रवार को तीसरी बार सीओ सिटी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव जलाए जाने वाले स्थान से राख के नमूने लिए हैं। बताया कि एक गवाह के कहा है कि ज्वलनशील पदार्थ डाल कर शव जलाया गया है, उसी की जांच के लिए नमूने लिए हैं।थाना क्षेत्र के गांव नादऊ की रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के बाद 13 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें ग्रामीणों की सूचनाओं व कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मृतका पलक के पिता व अन्य सहयोगियों के खिलाफ बेटी की गोली मारकर हत्या, साक्ष्य मिटाने के इरादे से शव को जलाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। घटना के बाद से मृतका के पिता व अन्य परिजन घर छोड़ कर भाग चुके हैं। वहीं, पुलिस पलक को घायल अवस्था में लेकर गए गाड़ी चालक व अन्य प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर जांच कर रही है, इसके साथ ही आरोपी पिता व अन्य परिजन की तलाश जारी है। दो बार फोरेंसिक टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर चुकी है, शुक्रवार को तीसरी बार सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह के साथ टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल व आसपास पड़ी राख के नमूने लिए हैं। सीओ सिटी ने बताया कि एक गवाह के बयान में यह बात सामने आई है कि किशोरी के शव को ज्वलनशील पदार्थ डाल कर जलाया है, उसके इस दावे की पुष्टि के लिए मौके से राख के नमूने लिए गए हैं। सैंपल लैब भेजे गए हैं, जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। थाना दन्नाहार पुलिस हत्या, शव जलाने सहित तमाम आरोप सहित प्राथमिकी दर्ज कर चुकी है। वहीं, एक पहलू यह भी है कि पुलिस अभी तक कानूनी तौर पर यह साबित करने की स्थिति में नहीं है कि मौके पर शव के जो अवशेष मिले हैं, वे वाकई पलक के हैं। पुलिस को राख के अलावा कुछ हड्डी अवशेष भी मिले हैं, उन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है, मगर, डीएनए का मिलान किससे होगा। जबकि मृतका के पिता व अन्य परिजन अभी तक पकड़े नहीं जा सके हैं। इस सवाल पर सीओ सिटी का कहना है कि जांच जारी है, डीएनए का मिलान भी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed