{"_id":"6ac1cc8e9345349e6a93dc0c6bf01d3b","slug":"fog-was-commanded-by-the-speed-of-vehicles-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। गुरुवार को साल के अंतिम दिन आसमान में देर तक कोहरे की परत छाई रही। घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार थाम दी। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। सुबह 10 बजे तक लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए।
गुरुवार को सुबह दस बजे तक घने कोहरे की परत छाई रही। घने कोहरे के कारण सड़कों पर यातायात प्रभावित रहा। पांच मीटर की दूरी का भी नजर नहीं आने के चलते वाहन चालक लाइट जलाकर धीरे-धीरे वाहन चलाते नजर आए। कोहरे के कारण लखनऊ, कानुपर, आगरा, दिल्ली आदि से आने वाली बसें एक से दो घंटे विलंब से पहुंची। अचानक कोहरे से स्कूली बच्चों को भी परेशानी हुई। कोहरे की घनी परत के चलते सुबह नौ बजे तक अंधकार सा छाया रहा। रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड, जिला अस्पताल के अलावा जगह-जगह लोग अलाव तापते नजर आए। सरकारी कार्यालयों में भी कोहरे का असर साफ नजर आया। कई अधिकारी, कर्मचारी विलंब से कार्यालय पहुंचे।