{"_id":"6a72279e3d7d0b4ed40a8cca","slug":"five-year-old-girl-run-over-by-bolero-in-front-of-police-station-dies-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-164144-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: थाने के सामने पांच वर्षीय बच्ची को बोलेरो ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: थाने के सामने पांच वर्षीय बच्ची को बोलेरो ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। थाने के सामने मंगलवार दोपहर सड़क पार कर नाना के पास जा रही पांच वर्षीय मासूम बच्ची को तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंद दिया। लहूलुहान बच्ची को पिता आनन-फानन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।
गांव कुंजलपुर निवासी संजू राजपूत अपनी बेटी गुंजन के साथ बिछवां थाने आए थे। पत्नी किसी घर छोड़कर चली गई थीं, जिन्हें समझाने के लिए थाने बुलाया गया था। पति अन्य परिजन पत्नी को समझाने का प्रयास कर रहे थे। इस बीच गुंजन थाने के गेट पर पहुंच गई और सड़क के दूसरी ओर अपने नाना को खड़े देख दौड़ पड़ी। इसी बीच तेज रफ्तार बोलेरो गुंजन को कुचलती हुई निकल गई।
हादसे में गुंजन बुरी तरह लहूलुहान हो गई। चीख-पुकार सुनकर पिता दौड़ते हुए बाहर आए और बच्ची को गोद में लेकर अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सक ने गुंजन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
-- -- -
पिता की गोद में तोड़ा दम
बदहवास पिता जब बेटी को गोद में लेकर भाग रहे थे तो किसी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया। फोटो में साफ दिख रहा है कि किस तरह से एक पिता के चेहरे पर दर्द और दहशत दोनों झलक रही है। चिकित्सक ने जांच कर जब बेटी की मौत की पुष्टि की तो पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने बेटी के शव को सीने से लिपटा लिया और रोते रहे, परिजन व ग्रामीणों ने किसी तरह से बच्ची के शव को पिता से अलग किया और मोर्चरी में रखवाया।