फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Five trains passed through Mainpuri

मैनपुरी से होकर गुजरी पांच ट्रेनें

Thu, 29 Dec 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Thu, 29 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Five trains passed through Mainpuri
मैनपुरी से होकर गुजरी पांच ट्रेनें - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के रुरा रेलवे स्टेशन के पास हुए रेल हादसे के बाद बुधवार रात और गुरुवार सुबह पांच ट्रेनें रूट डायवर्ट कर मैनपुरी से होकर गुजारी गईं। इसके अलावा कालिंदी और डीएमयू अपने निर्धारित समय पर गुजरीं। गुरुवार को भी रेलवे प्रशासन ने स्थानीय अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कानपुर देहात के रुरा पर बुधवार सुबह अजमेर सियालदाह एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसके चलते दिल्ली हावड़ा रूट बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसके चलते बुधवार सुबह ही रेलवे प्रशासन ने मैनपुरी स्टेशन के अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा था। इसके बाद शाम डाउन रूट पर पहली गाड़ी तूफान एक्सप्रेस शाम 5:38 बजे आई। यह यहां 12 मिनट तक रुकी और शाम 5:50 बजे रवाना हुई। इसके बाद रात 23:42 पर अप रूट की अवध एक्सप्रेस आई। आगे की लाइन क्लियर न होने के चलते यह स्टेशन पर लगभग 28 मिनट तक रुकी रही। रात 12:20 पर इसे लाइन क्लियर मिलने पर रवाना किया गया। वहीं अप रूट की ट्रेन 19038 गुरुवार सुबह 5:00 मिनट पर आई। लाइन क्लियर होने के चलते इसे सीधे गुजार दिया गया। इसके अलावा अप रूट की प्रयागराज गुरुवार सुबह 5:50 बजे और डाउन रूट की गोरखधाम एक्सप्रेस को गुरुवार सुबह 7:45 बजे मैनपुरी होकर सीधे गुजारा गया। वहीं मैनपुरी स्टेशन से नियमित गुजरने वाली डीएमयू शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद और कालिंद्री एक्सप्रेस भी समय से गुजरी।
विज्ञापन



पहले दिन ट्रेन से गए 55 यात्री
 बुधवार देरशाम आगरा से चलकर वाया इटावा होकर मैनपुरी पहुंची ट्रेन को रात 12 बजे आगरा के लिए रवाना कर दिया गया। पहले दिन मैनपुरी से आगरा के लिए 55 यात्री रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed