{"_id":"6927400e6bf853afef0d434f","slug":"five-patients-suffering-from-heart-attack-diarrhea-and-pneumonia-died-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-149476-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: हार्ट अटैक, डायरिया और निमोनिया से पीड़ित पांच मरीजों ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: हार्ट अटैक, डायरिया और निमोनिया से पीड़ित पांच मरीजों ने तोड़ा दम
Wed, 26 Nov 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
फोटो 23 जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
मैनपुरी। जिले में पिछले कुछ दिनों से बीमारियों का कहर नजर आ रहा है। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल पहुंचे पांच मरीजों ने दम तोड़ दिया। तीन मरीजों की मौत हार्ट अटैक से हुई, जबकि अस्पताल में भर्ती एक महिला ने डायरिया की चपेट में आकर दम तोड़ दिया। डेढ़ माह की बच्ची की निमोनिया से पीड़ित होने के चलते मौत हो गई। अस्पताल की ओपीडी में 1166 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
पिछले कुछ दिनों से जिले में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हार्ट अटैक, डायरिया और निमोनिया के मरीजों की मौत भी हो रही है। बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचे पांच मरीजों की मौत हो गई। थाना भोगांव क्षेत्र के गांव जसनपुर निवासी किशोरी लाल (70) को बुधवार की सुबह हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बेवर विकास खंड के गांव कूड़ी निवासी द्रोपदी देवी (70) को भी बुधवार की सुबह हार्ट अटैक पड़ा। जिला अस्पताल में डाॅक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव बघिरुआ निवासी उमरेंद्र (45) को बुधवार की सुबह हार्ट अटैक पड़ा, परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव नादऊ निवासी सागरवती (70) पत्नी रतन सिंह को पिछले कुछ दिनों से डायरिया की दिक्कत थी। परिजन ने मंगलवार को उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। देर रात उनकी मौत हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव संसारपुर निवासी डोली (डेढ़ माह) पुत्री धर्मेंद सिंह को पिछले कुछ दिनों से निमोनिया की दिक्कत थी। परिजन उसका एक निजी डाॅक्टर से उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर बुधवार की दोपहर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टर ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
-- -
दवा काउंटर पर महिला मरीजों में हुआ विवाद
बुधवार को महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक होने के बाद भी दवा काउंटर पर अस्पताल प्रशासन की लापरवाही देखने को मिली। यहां महिलाओं के लिए एक ही काउंटर चलाया गया। एक दवा काउंटर बंद रखा गया। महिलाओं को दवा लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। इस बीच कुछ महिलाओं के बीच विवाद हो गया। यहां मौजूद गार्ड ने किसी प्रकार मामला शांत कराया।
वर्जन
एक साथ भीड़ आने के कारण अस्पताल में व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। जानकारी होते ही सभी दवा काउंटर शुरू करा दिए। जिन मरीजों की मौत हुई है, उनमें चार को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था। एक वृद्धा को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था, उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। - संजय कुमार गुप्ता, सीएमएस जिला अस्पताल