{"_id":"58d560024f1c1bac2a1a17f4","slug":"fire-in-a-two-storey-shop-of-jewelers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वेलर्स की दो मंजिला दुकान में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वेलर्स की दो मंजिला दुकान में आग
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Fri, 24 Mar 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
ज्वेलर्स की दो मंजिला दुकान में आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र आगरा रोड स्थित देव ज्वैलर्स की दुकान में गुरुवार की रात को अचानक आग लग गई। आग से दुकान में रखे रेडीमेड और लाखों की ज्वैलरी जल गई। सूचना पर पहुंची दमकल के दो वाहनों ने काफी देर प्रयास के बाद आग पर काबू किया। मौके पर एएसपी पुलिस बल के साथ पहुंच गए।
कोतवाली क्षेत्र के करहल रोड निवासी लालू वर्मा की आगरा रोड सराफा बाजार के समीप देव ज्वैलर्स के नाम से प्रतिष्ठान है। वहीं गुरुवार बाजार में रेडीमेड का फड़ भी लगवाते हैं। रात करीब 9:30 बजे प्रतिष्ठान के दूसरी मंजिल में शार्ट सर्किट से आग लग गई। प्रतिष्ठान बंद होने के चलते किसी को इसकी भनक नहीं लगी। आग ने विकराल रूप ले लिया तो राहगीरों व स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। आग की लपटें कुछ ही देर में पहली मंजिल पर ज्वैलरी की दुकान तक पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने आग पर पानी डालकर काबू के प्रयास शुरू कर दिए। इस बीच आग को बढ़ता देख दूसरे वाहन को भी बुला लिया गया। वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों ओर मार्ग पर आवागमन को रुकवा दिया गया। करीब एक घंटा तक चली इस मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। मगर तक लाखों रुपये की कीमत का रेडीमेड माल जलकर राख हो गया था। सूचना मिलने के बाद एएसपी शिष्यपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। आग बुझने के बाद मार्ग का आवागमन सुचारु हो पाया। सर्राफा की दुकान में काफी नुकसान हुआ है।