फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   FIR lodged against Axis Bank branch manager and three others

Mainpuri News: एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक सहित तीन पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 29 Nov 2025 02:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sat, 29 Nov 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against Axis Bank branch manager and three others
मैनपुरी।एक्सिस बैंक की स्टेशन रोड शाखा के प्रबंधक सहित तीन लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीड़ित सीएससी केंद्र संचालक का आरोप है कि मिलीभगत कर उनके खाते से रुपये निकालने में शाखा प्रबंधक ने सहयोग किया है। मामला दर्ज करने के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव बहसी निवासी योगेश कुमार वर्तमान में शहर के रघुराजपुरी में रह रहे हैं, वह करहल रोड पर नैना डिजिटल सेवा केंद्र सीएससी के प्रोपराइटर हैं। बताया कि 20 जून 2024 को आलोक नाम का व्यक्ति सीएससी पर आया, उसने कहा कि वह मजबूरी में है, आप अपने क्यूआर पर 22 हजार रुपये डलवा कर मुझे दे दीजिए। मजबूरी समझ कर उन्होंने युवक की मदद की, तब आलोक ने किसी से उनके क्यूआर पर 22 हजार रुपये मंगाए। रुपये लेने के बाद वह चला गया। तीन जुलाई 2024 को जब वह खाते से रुपये निकालने गए तो पता चला कि उनके चालू खाते से 22100 रुपये गायब थे। जब एक्सिस बैंक के स्टेशन रोड शाखा प्रबंधक नितिन मोहिले से जानकारी ली तो कहा कि जानकारी आप तक आ जाएगी। जानकारी न मिलने पर पांच अगस्त को फिर से बैंक गए। तब शाखा प्रबंधक ने बताया कि थाना छाता मथुरा के रजनीश कुमार ने 26 जून 2024 को शिकायत की है। कहा है कि धोखे से उनका रुपया उनके खाते में चला गया है। उन्होंने शाखा प्रबंधक से शिकायतकर्ता का पता पूछा तो नहीं बताया। उक्त रजनीश और आलोक कुमार ने उनके साथ जालसाजी की है। इन लोगों ने शाखा प्रबंधक से मिली भगत कर 22 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। उनका माइनस भुगतान दिखाया जा रहा है। केस दर्ज कराने के लिए उन्होंने पुलिस से शिकायत की, मगर, उनकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। न्यायालय के आदेश पर बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने शाखा प्रबंधक एक्सिस बैंक स्टेशन रोड शाखा नितिन मोहिले, रजनीश छाता मथुरा और आलोक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed