Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Farmers will get four times compensation for the land acquired

किसानों के लिए खुशखबरी: नई सर्किल दर का मिलेगा चार गुना मुआवजा, 750 बीघा जमीन का होना है अधिग्रहण

Wed, 22 Jan 2025 04:55 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 22 Jan 2025 04:55 PM IST
सार

सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए जाने के दिनांक के दिन लागू सर्किल दरों पर मुआवजा लागू होगा। 750 बीघा जमीन को अधिग्रहित करने की कार्रवाई की जानी है। इस प्रोजेक्ट के लिए जिन किसानों से जमीन लेकर अधिग्रहित की जानी है, उन किसानों से वार्ता का दौर जारी है।

विज्ञापन
Farmers will get four times compensation for the land acquired
किसानों की जमीन का होना है अधिग्रहण।

विस्तार

मैनपुरी के घिरोर के ग्राम मोहब्बतपुर नाहिली के निकट केंद्र सरकार के निर्देश पर पावर ग्रिड कारपोरेशन सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना के लिए किसानों से जमीन नई सर्किल दरों के आधार पर ली जाएगी। नई सर्किल दरों के हिसाब से चार गुना मुआवजा तय होगा। जिला प्रशासन ने इस पर मंथन कर लिया है। अब किसानों से आखिरी वार्ता होना ही बाकी है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

किसानों से वार्ता के बाद उनसे सहमति पत्र लिए जाएंगे। प्रशासन के अनुसार आगामी दो दिन में नई सर्किल दर लागू हो जाएंगी। घिरोर के ग्राम मोहब्बतपुर नाहिली के निकट की जमीन की जो भी सर्किल दर होंगी। उसी के आधार पर चार गुना मुआवजा राशि तय की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि किसानों से जिस तिथि पर सहमति पत्र लिए जाएंगे। उस दिन लागू सर्किल दरों के आधार पर मुआवजा राशि तय होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि 1500 से अधिक किसानों को मुआवजा देने के लिए कई बार प्रशासनिक स्तर पर किसानों की बैठक बुलाई जा चुकी है। पिछले दिनों हुई इसी प्रकार की बैठक में किसानों ने एलान कर दिया था कि उनको नई सर्किल दरों पर चार गुना मुआवजा राशि दी जाए। घिरोर के ग्राम मोहब्बतपुर नाहिली के निकट केंद्र सरकार के निर्देश पर पावर ग्रिड कारपोरेशन सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना कर रही है। इसके लिए 750 बीघा जमीन को अधिग्रहित करने की कार्रवाई की जानी है। इस प्रोजेक्ट के लिए जिन किसानों से जमीन लेकर अधिग्रहित की जानी है, उन किसानों से वार्ता का दौर जारी है।

 
विज्ञापन

शासनादेश के तहत मिलेगा मुआवजा
डीएम अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि सर्किल रेट के चार गुना मुआवजा किसानों को मिलेगा। इसका शासनादेश भी है। 2025 की जो सर्किल रेट होंगी। उसके आधार पर चार गुना मुआवजा दिया जाएगा। किसान कतई चिंता न करें। मुआवजे के संबंध में उन्हें किसी भी तरह का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।

तीन से चार माह में सर्वे का काम हो जाएगा पूरा
प्रशासन के अनुसार सर्वे का काम शुरू करा रहे हैं। लगभग 1500 से अधिक किसानों से जमीन ली जानी है। सौर ऊर्जा बिजलीघर यहां स्थापित होगा तो यहां की बड़ी तरक्की होगी। कुछ लोगों ने किसानों को भ्रमित कर दिया था। लेकिन किसानों को जब सच बताया गया तो वे जमीन देने के लिए मान गए हैं। अगले तीन से चार माह में सर्वे का काम पूरा हो जाएगा और इसके बाद मुआवजे का वितरण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed