Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Farmers demanded compensation similar to that given in Noida.

Mainpuri News: किसान बोले, नोएडा जैसा मुआवजा मिले

Fri, 20 Nov 2026 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 20 Nov 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Farmers demanded compensation similar to that given in Noida.
फोटो 25 किसानों को संबो​धित करते किसान नेता। स्त्रोत संगठन
कुसमरा। लिंक एक्सप्रेसवे के निकट प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहण किए जाने को लेकर असंतोष बढ़ रहा है। किसान आरोप लगा रहे हैं कि उनकी बेशकीमती जमीन के बदले उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। वे नोएडा की तर्ज पर जमीन का मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। किसानों ने फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे पर बशरमऊ के निकट कट बनाने की भी मांग तेज कर दी है। किसान भुवनेश्वर दयाल दुबे का कहना है कि कट बनने से आसपास के कई गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र में व्यापार और विकास को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। भारतीय किसान यूनियन किसान ने किसानों की इन मांगों का समर्थन किया है। संगठन ने रठेह में आयोजित एक कार्यक्रम में किसानों को भरोसा दिलाया। वहीं, भाकियू किसान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर ने किसानों को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि जमीन किसानों की आजीविका का प्रमुख आधार है। विकास परियोजनाओं के नाम पर जमीन लेने पर उचित और सम्मानजनक मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने किसानों के हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त न करने की बात कही। राष्ट्रीय महासचिव शीलेश दुबे ने कहा कि संगठन जमीन अधिग्रहण में उचित मुआवजा और बशरमऊ कट की मांग प्रमुखता से उठाएगा।इस मौके पर जिलाध्यक्ष उपेंद्र मिश्रा, शिवाकांत दुबे, सरनाम सिंह पाल, हृदयराम यादव, प्रदीप यादव, अजय पाल, अशोक राठौड़, आनंद पाल, पवन यादव सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed