{"_id":"6a42ac2f73833e09bc0d4cab","slug":"farmer-returning-from-a-feast-loses-his-life-in-a-road-accident-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-162023-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: दावत खाकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: दावत खाकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में गई जान
Mon, 29 Jun 2026 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना बरनाहल क्षेत्र में रविवार रात दावत खाकर लौट रहे किसान की गांव वरिहार के पास हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया। बरनाहल क्षेत्र के गांव नौनामई निवासी कलेक्टर सिंह उर्फ पटवारी रविवार को एक दावत कार्यक्रम में गए थे। रात करीब 10 बजे दावत खाने के बाद साइकिल से घर लौट रहे थे तभी नगला वरिहार के पास मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पहचान के बाद पुलिस ने मृतक के परिजन को हादसे की जानकारी दी।
पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजा, कुछ देर बाद रोते-बिलखते परिजन जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी पहुंच गए। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया। हादसे में किसान की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन व चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है।