{"_id":"667829968053d2911a0d33b4","slug":"farmer-died-after-getting-electrocuted-by-touching-an-ht-line-wire-in-mainpuri-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: एचटी लाइन के तार से छू गया किसान, करंट लगने से मौत; छत से बांस उतारते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: एचटी लाइन के तार से छू गया किसान, करंट लगने से मौत; छत से बांस उतारते समय हुआ हादसा
Sun, 23 Jun 2024 08:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 23 Jun 2024 08:05 PM IST
सार
किसान छत के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन के तार से छू गया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई। छत से बांस उतारते समय हादसा हुआ।
विज्ञापन
रजनेश दिवाकर की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की सुबह हाईटेंशन लाइन के तार से छूने से किसान की मौत हो गई। खबर मिली तो परिजन में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। लोग पीड़ित परिजन को ढांढस बंधाते रहे। छत से बांस उतारते समय हादसा हुआ।
विज्ञापन
घटना औंछा थाना क्षेत्र के ईकरी गांव की है। गांव निवासी रजनेश दिवाकर (36) के घर में रविवार की सुबह मजदूर काम कर रहे थे। रजनेश पास ही अपने दूसरे मकान में छत पर रखे बांस निकालने के लिए गया था। छत पर रखे बांस निकालने के दौरान किसी तरह से गीला बांस ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार से छू गया।
विज्ञापन
करंट की चपेट में आकर रजनेश अचेत होकर छत पर ही गिर गया। जानकारी होने के बाद घर में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन परिजन किसान को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन