{"_id":"69af0d0f5ebec2feb109de62","slug":"family-members-clashed-over-a-house-dispute-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-155326-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: मकान के विवाद में परिवार के लोगों में चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: मकान के विवाद में परिवार के लोगों में चले लाठी-डंडे
Mon, 09 Mar 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
फोटो24 गांव बुढौली में झगड़े के दौरान पुलिसकर्मी व अन्य। स्रोत वीडियो ग्रैब
किशनी। थाना क्षेत्र के गांव बुढौली में मकान की बिक्री को लेकर परिवार के लोगों में जमकर लाठी-डंडे चले। झगड़े के दौरान एक पक्ष से पुलिसकर्मी भी डंडे चलाते हुए दिखाई दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव बुढौली के रहने वाले मुकेश कुमार ने बताया कि मकान बिक्री को लेकर परिवार के लोग रंजिश मानते हैं। रविवार को सत्य प्रकाश, अमित, लाल बहादुर उनका रिश्तेदार हाथरस में तैनात आरक्षी अरुण कुमार निवासी गांव रुरूगंज थाना बिधूना जिला औरैया ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से पीटा। बचाने आए भाई आदेश को भी पीटकर घायल कर दिया गया। दूसरे पक्ष से ज्योति सिंह ने तहररीर दी, बताया कि बड़े भाई अरुण सिंह जो कि पुलिस विभाग में आरक्षी हैं, उनसे मिलने घर पर आए थे, तभी दीप चंद्र, मुकेश, सर्वेश, चंद्रप्रकाश, कृष्ण कुमार ने घर पर आकर हमला कर दिया। उनके भाई और ससुर को लाठी-डंडों से पीटा गया। आरोपियों ने घर के बाहर ताला डाल दिया। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर पुलिसकर्मी सहित 10 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की है। घटना का वीडियो भी सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।