फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   f demands are not met will be determined on the protest

मांगें पूरी न हुई तो डटे रहेंगे धरने पर

Thu, 14 Jul 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 14 Jul 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
f demands are not met will be determined on the protest
धरना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कलक्ट्रेट पर धरना जारी है। कार्यकत्रियों का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी वह धरना जारी रखेंगी। 
विज्ञापन


चार सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना चार दिन से चल रहा है। चार दिन से यह कार्यकत्री धरनास्थल पर ही दिन और रात बैठी हैं। इनका कहना है कि जबतक शासन और प्रशासन इनकी मांगें नहीं मानेगा। तब तक यह ऐसे ही धरने पर बैठी रहेंगी। धरनास्थल को ही अपना घर बना लेंगी। वहीं धरना समाप्त न होने के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को मिलने वाली सुविधा नहीं मिल रही है। 


जिलाध्यक्ष सरिता शाक्य ने कहा कि ग्राम प्रधानों के साथ संयुक्त खाता खुलवाने का निर्णय वापस लिया जाए। कारण, प्रधानों का व्यवहार उन लोगों के साथ सही नहीं है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बीएलओ के पद से हटाया जाए। 25 मई को सरकार के साथ हुए लिखित समझौते के तहत मुख्यमंत्री से वार्ता कराकर 15 हजार मानदेय दिय जाए। साथ ही कार्यकत्रियों के साथ अभद्रता करने वाले ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मौके पर सभी कार्यकत्री मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed