{"_id":"6a8c90284df7d3b9ae042604","slug":"two-hours-of-rain-bring-both-relief-and-problems-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-165398-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: दो घंटे की बारिश के साथ राहत और समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: दो घंटे की बारिश के साथ राहत और समस्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सुबह से सूरज की तपिश ने लोगों को गर्मी से परेशान कर दिया। दोपहर करीब 2 बजे घने बादल छाने लगे और मूसलाधार बारिश होने लगी। करीब दो घंटे की बारिश ने गर्मी से राहत दी लेकिन जलभराव की समस्या खड़ी कर दी। नालों की सफाई न होने से पानी सड़कों पर आ गया, जिससे लोगों को निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सोमवार सुबह से लोग धूप और उमस से परेशान थे। बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली है। दीवानी रोड पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कचहरी रोड पर भी कुछ ऐसा ही नजारा दिखाई दिया। वहीं शहर के कई घने इलाकों में भी जलभराव हुआ। नालों का गंदा पानी सड़कों पर आ गया तो लोगों को गंदगी के बीच से निकलना पड़ा। कृषि मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र वर्मा ने बताया कि मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा। कई दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है। तापमान में भी गिरावट आ सकती है।
जिलाधिकारी ने जलभराव पर दिए निर्देश
मैनपुरी। जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी ने जलभराव की समस्या पर सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जलभराव से आमजन को हो रही असुविधा पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त की है। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को जल-निकासी के बेहतर प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि जलभराव वाले संभावित स्थानों का चिह्नांकन करें। संबंधित खंड विकास अधिकारी और अधिशासी अधिकारी नगर निकाय से समन्वय स्थापित करें। चेतावनी दी कि यदि किसी क्षेत्र में जलभराव से आमजन को असुविधा हुई तो संबंधित अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित कर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।