{"_id":"6a8c913ff0622bf6040a8a37","slug":"congress-members-took-out-a-foot-march-and-demanded-an-fir-against-satish-mahana-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-165381-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा, सतीश महाना के खिलाफ प्राथमिकी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा, सतीश महाना के खिलाफ प्राथमिकी की मांग
विज्ञापन
मैनपुरी। उन्नाव में राष्ट्रगान के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के मंच से नीचे उतरने का वीडियो सामने आने के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के सम्मान में सोमवार को पदयात्रा निकाली। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी और विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। करीब दो घंटे तक कोतवाली पर धरना दिया गया।
जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि उन्नाव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना राष्ट्रगान के दौरान मंच से नीचे उतरकर कार्यक्रम स्थल की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। इस घटना से राष्ट्रगान के सम्मान और संवैधानिक पद की गरिमा पर सवाल खड़े हुए हैं। कांग्रेस ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। शहर अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रगान के दौरान इस तरह मंच छोड़ना देश और राष्ट्रगान का अपमान है। विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक से प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। इस मौके पर पूर्व शहर अध्यक्ष अजय दुबे, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र वर्मा, कैलाश उपाध्याय, मनोज चतुर्वेदी, अनुपम शाक्य, डॉ. नवीन शर्मा, पीसी चतुर्वेदी, गौरव कुमार खेड़ा, वाजिफ अली, गौरव कुमार आर्य, हिमांशु सेन आदि मौजूद रहे।