फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Milk was supplied from the dairy to households; a sample has been sent for testing.

Mainpuri News: डेयरी से घरों में सप्लाई होता था दूध, जांच के लिए भेजा नमूना

Tue, 25 Aug 2026 12:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Milk was supplied from the dairy to households; a sample has been sent for testing.

विज्ञापन

मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव खटिकपुर में शनिवार रात को जब्त दूध एक डेयरी पर आपूर्ति के लिए जाता था। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने डेयरी के अधिकारियों से जवाब मांगा है। इसके साथ ही दूध का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने तक दूधिया के दूध देने लाने पर रोक लगा दी है।

त्योहार से पहले बाजारों में नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थ तैयार किए जा रहे हैं। शनिवार रात को भी पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने 500 लीटर दूध को जब्त किया था। अंदेशा जताया गया था कि ये दूध मिलावटी है। इस पर खाद्य विभाग के अधिकारियों ने दूध के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन


इस मामले में खाद्य विभाग टीम को जांच जानकारी मिली है कि दूधिया रिंकू ने अपने वाहन से दूध ले जाने के लिए पंजीकृत है। उसके पास लाइसेंस भी है। वह एक डेयरी के लिए कई स्थानों से दूध लेकर आता है, रोज करीब 500 लीटर दूध जमा हो रहा था। इसे कुरावली स्थित चौधरी भूप सिंह कोल्ड स्टोरेज में चिलर में रखा जाता है। जिसके बाद ये दूध अन्य स्थानों पर सप्लाई किया जाता था। है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. श्वेता सैनी ने बताया कि दूध के संबंध वीआरएस फूड लिमिटेड के अधिकारियों से जानकारी मांगी गई। दूध का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 5 मिठाइयों की जांच करते खाद्य विभाग के अधिकारी। संवाद

मिठाई के नमूने जांच के लिए भेजे

घिरोर। खाद्य पदार्थों की जांच के लिए मोबाइल वैन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सोमवार को मोबाइल वैन घिरोर पहुंची। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजेंद्र कुमार के नेतृत्व में गोल चक्कर और पुलिस चौकी के पास करहल रोड पर दुकानों से मिठाई आदि के 18 नमूने लिए गए। नमूनों को जांच के लिए भेजा गया। इस दौरान कई दुकानदार दुकानों के शटर गिराकर भाग गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed