फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Expressed displeasure at the slow pace of construction

निर्माण की धीमी गति पर जताई नाराजगी

Fri, 14 Oct 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Fri, 14 Oct 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure at the slow pace of construction
निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूपीडा (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथारिटी) नवनीत सहगल ने शुक्रवार को गोटपुर पहुंचकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। एक्सप्रेस वे पर बन रहे आरओबी के निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही काम में तेजी लाकर निर्धारित समय पर गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने को कहा। 
विज्ञापन

नवनीत सहगल दोपहर 3.30 बजे हेलीकाप्टर से गोटपुर आए। उनका हेलीकाप्टर एक्सप्रेस वे पर ही उतरा। वहां से वह सीधे यूपीडा के अस्थाई कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने डीएम चंद्रपाल सिंह, एसपी देवरंजन वर्मा, उप जिलाधिकारी करहल राम चन्द्र, यूपीडा और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने करहल में निर्माणाधीन आरओबी का निरीक्षण कर निर्माण की धीमी प्रगति पर असंतोष जताया। साथ ही लेबर बढ़ाकर तत्काल कार्य पूर्ण कराने को कहा। उन्होंने कहा कि आपस में समन्वय स्थापित कर सभी लोग माह के अंत तक एक्सप्रेसवे के कार्य को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed