{"_id":"592723514f1c1bc339536aa6","slug":"examining-harsh-firing-inspector","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग करने वाले इंस्पेक्टर की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष फायरिंग करने वाले इंस्पेक्टर की जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Fri, 26 May 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Demo pic
थाना करहल में तैनाती के दौरान हर्ष फायरिंग करने वाले इंस्पेक्टर की जांच एसपी ने शुरू कर दी है। इसके लिए उन्होंने एएसपी से भी थाने में तैनात कर्मचारियों से पूछताछ करने के लिए कहा है। वहीं उक्त इंस्पेक्टर बुधवार रात छुट्टी से लौट आए और थाना कोतवाली में चार्ज ग्रहण कर लिया। वहीं फिरोजाबाद में अपराधी के साथ पकड़े गए स्वाट टीम के सिपाही जोगेंद्र को एसपी ने निलंबित कर दिया।
उल्लेखनीय है कि इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने थाना करहल में तैनाती के दौरान बेटा पैदा होने पर थाना परिसर में ही कई राउंड फायरिंग की थी। कई दिनों तक उक्त मामले को विभागीय अधिकारी दबाए रहेे। गुरुवार के अंक में अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद एसपी राजेश एस ने उक्त इंस्पेक्टर के खिलाफ गोपनीय जांच शुरू करा दी है। साथ ही एडीशनल एसपी ओपी सिंह को भी थाने में तैनात अन्य स्टाफ से पूछताछ करने के लिए कहा है। जबकि देर रात एसपी ने फिरोजाबाद में एक वांछित अपराधी के साथ पकड़े गए स्वाट टीम के सिपाही जोगेंद्र को निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि इंस्पेक्टर के खिलाफ गोपनीय जांच शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।