फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   exam centres registered in phone directory

परीक्षा केंद्रों की बनेगी टेलीफोन डायरेक्ट्री

Thu, 29 Jan 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 29 Jan 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने को शासन की कवायद जारी है। नकल रोकने के
विज्ञापन
लिए इस बार विभागीय अधिकारियों के साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों के अलावा परीक्षा से जुड़े हर व्यक्ति के टेलीफोन नंबर का रिकार्ड रखा जाएगा। ताकि दूर बैठे आलाधिकारी सीधे परीक्षा केंद्रों से पहुंच बना सकें।

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 19 फरवरी से शुरू हो रही हैं। यह परीक्षाएं 204 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होंगी। परीक्षाएं नकल विहीन कराने के लिए विभाग पुख्ता तैयारियां करने में जुटा है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डा. अवध नरेश शर्मा ने जिला विद्यालय निरीक्षक को परीक्षा केंद्र की टेलीफोन डायरेक्टरी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इस डायरेक्टरी में प्रधानाचार्य, केंद्र व्यवस्थापक और ड्यूटी देने वाले शिक्षकों से लेकर ग्राम प्रधान और सभासद आदि के नंबर शामिल होंगे। हर केंद्र के पांच मोबाइल और पीएनटी नंबर सहित कंट्रोल रूम का भी नंबर देना होगा। यह कदम इसलिए उठाया गया है कि परीक्षा के समय यदि कोई दिक्कत होती है तो व्यवस्थाएं कराई जा सकें। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने निर्देश दिए हैं कि टेलीफोन नंबर की विवरण पुस्तिका पांच प्रतियों और हार्ड कापी पेन ड्राइव या सीडी सहित एक फरवरी तक परिषद के कार्यालय को उपलब्ध करा दें।

इनके भी नंबर होंगे शामिल
टेलीफोन डायरेक्टरी में परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य, केंद्र व्यवस्थापक, उपप्रधानाचार्य, वरिष्ठ प्रवक्ता, सहायक अध्यापक, संस्था के लिपिक, ग्राम प्रधान, सभासद और शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष के मोबाइल नंबर और लैंड लाइन नंबरों को शामिल किया जाएगा।


माध्यमिक शिक्षा निदेशक के निर्देशोें का पालन किया जा रहा है। निर्देशों के क्रम में मोबाइल नंबर संकलित किए जाने का कार्य चल रहा है। निर्धारित तिथि तक नंबरों को संकलित कर विवरण पुस्तिका प्रेषित कर दी जाएगी।
आरपी यादव, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed