{"_id":"57e6c5b84f1c1b3076a8359b","slug":"even-after-the-socialist-pension-eligibility-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्रता के बाद भी काट दी समाजवादी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्रता के बाद भी काट दी समाजवादी पेंशन
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sun, 25 Sep 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
शिकायत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
औंछा क्षेत्र के देवपुर भरथरा की महिलाओं ने डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। बाद में डीएम को ज्ञापन देकर पात्रता के बाद भी समाजवादी पेंशन काटे जाने का आरोप लगाया। जांच कराने के बाद कार्रवाई की मांग की।
शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचीं देवपुर भरथरा की महिलाओं ने डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर शिकायत की कि उनके आवेदनों पर औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शासन द्वारा समाजवादी पेंशन स्वीकृत की गई थी। उनको लगातार पेंशन मिल रही थी। कुछ दिन पहले अचानक उनकी पेंशन बंद कर दी गई है। जब उन्होंने जानकारी की तो पता चला कि उनकी पात्रता के बाद भी पेंशन बंद करके अपात्रों की पेंशन स्वीकृत कराई गई है।
डीएम ने जांच कराने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर राममूर्ति, अनीता, धनदेवी, सरबती देवी, रामलली, सुषमा देवी, कमला देवी, सुनीता, विमला, कमला, किशोरी देवी, ममता, आरती, सुमंता देवी, रेशमाबानो आदि मौजूद थे।