{"_id":"6942f368c92f1a96370caf90","slug":"even-after-divorce-she-got-her-husbands-pension-transferred-to-her-name-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-150699-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: तलाक के बाद भी पति की पेंशन करा ली अपने नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: तलाक के बाद भी पति की पेंशन करा ली अपने नाम
Wed, 17 Dec 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
बिछवां। गांव नगला देवी सहारा निवासी रजनी रानी पत्नी स्वर्गीय भोजराज सिंह ने उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग मानवाधिकार को प्रार्थना पत्र देते हुए शिकायत की है कि उनके पति ने दो विवाह किए। पहली पत्नी ऊषा देवी के साथ 2007 में तलाक ले लिया। पति भोजराज सिंह विद्यालय में अध्यापक थे उनकी मृत्यु 2021 में हो गई। तलाक के बाद भी ऊषा देवी ने कूटरचित अभिलेख तैयार कर बेसिक शिक्षा अधिकारी मैनपुरी के कार्यालय में जमा कर अपने पति की पेंशन पर कब्जा कर लिया। शिकायत पर महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने क्षेत्राधिकारी जांच कराने के आदेश दिए हैं।
रेलवे कर्मचारी की जमीन पर डाला चकरोड
बिछवां। गांव जिरौली निवासी वीरेंद्र सिंह चौहान सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी हैं वे वर्तमान में हाथरस में रह रहे हैं। कुछ लोगों ने उनके खेत में जेसीबी से मिट्टी खोदकर चकरोड डाल दिया। पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना खंड विकास अधिकारी और उप जिलाधिकारी व थाना पुलिस को दी है। खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया की किसी भी निधि का वहां कोई प्रयोग नहीं किया गया है। किसी ने निजी स्वार्थ के लिए ऐसा कार्य किया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। गड्ढा खोदने वाली जेसीबी का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस वैधानिक कार्रवाई करेगी।