{"_id":"58d560914f1c1b657c1a1485","slug":"evaluation-is-being-done-on-the-lines-of-the-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड की तर्ज पर कराया जा रहा है मूल्यांकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड की तर्ज पर कराया जा रहा है मूल्यांकन
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Fri, 24 Mar 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड की तर्ज पर कराया जा रहा है मूल्यांकन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षाओं की तर्ज पर अब सरकारी प्राइमरी स्कूलों की परीक्षाओं की भी उत्तरपुस्तिकाएं दूसरे स्कूलों के शिक्षकों से चेक कराई जा रही हैं। परिषदीय स्कूलों में पठन-पाठन का स्तर बढ़ाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने इस पर निर्णय लिया है। परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं समाप्त होने के बाद बीआरसी स्तर पर मूल्यांकन कार्य शुरू हो भी गया है।
बेसिक शिक्षा विभाग की परीक्षाओं को इस बार काफी सुनियोजित ढंग से करवाया गया है। इसी कड़ी में कक्षा पांच व कक्षा आठ की कापियों का दूसरे स्कूलों में मूल्यांकन कराया जा रहा है। विभाग का मानना है कि इससे पढ़ाई का स्तर ऊंचा उठेगा और अध्यापकों में अपने काम को लेकर जिम्मेदारी का भाव ज्यादा रहेगा। इस बार की परीक्षाओं में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। इस बार परीक्षाओं में जिला स्तर पर प्रश्नपत्र बना कर छपवाए गए थे। स्कूलों में एक घंटा पहले ही पहुंचाए गए थे। साथ ही नकल रोकने के लिए सचल दस्ता भी बने थे। जो परीक्षाओं की समय पर निगरानी करता रहा। शिक्षा का अधिकार एक्ट 2009 लागू होने के बाद इस वर्ष से विधिवत परीक्षाएं हुईं। हालांकि परीक्षाएं पिछले वर्ष भी हुई थीं, लेकिन बिना बजट और बिना किसी योजना के कराई गई। इस बार जिले को परीक्षाएं कराने के लिए 16 लाख का बजट भी मिला था।
बेसिक शिक्षा निदेशक के दिशा-निर्देश हमें मिल गए हैं। निर्देशानुसार ही परिषदीय स्कूलों की परीक्षा कराई गईं। खंड शिक्षाधिकारियों से मूल्यांकन बीआरसी स्तर पर कराया जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके चलते सभी बीआरसी पर मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। 29 मार्च तक मूल्यांकन का कार्य पूरा करा लिया जाएगा। इसके बाद 30 को रिजल्ट बटेगा।
विज्ञापन
रामकरन यादव, बीएसए, मैनपुरी