{"_id":"58fce5954f1c1b8f338b6333","slug":"encroachment-removal-bike-sdm","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने बाइक से निकले एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने बाइक से निकले एसडीएम
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sun, 23 Apr 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
बाइक से पहुंचे एसडीएम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को एसडीएम सदर बाइक से शहर के व्यस्ततम बाजारों में अतिक्रमण का जायजा लेने और उन्हें हटवाने के लिए पहुंचे। बाजार में पहुंचकर जैसे ही उन्होंने हेलमेट उतारा दुकानदारों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा हुआ सामान समेटना शुरू कर दिया। इस दौरान एसडीएम सदर अमित सिंह ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि वे नहीं सुधरे तो अगली बार उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि पिछले एक हफ्ते से लगातार एसडीए सदर शहर के बाजारों में जाकर अतिक्रमण हटाने के लिए चेतावनी दे रहे हैं। पिछले दो दिनों से जब वह अपनी गाड़ी से बाजार पहुंचते थे तो गाड़ी देखते ही दुकानदार सामान हटा लेते थे। रविवार को वह बाजार में हकीकत जानने के लिए बाइक से सबसे पहले बाजाजा बाजार पहुंचे। वहां दुकानदारों ने आधी सड़क घेरकर साड़ी, कास्मेटिक आदि सामान सजा रखा था। बाजार में पहुंचकर जैसे ही उन्होंने हेलमेट उतारा बाजार में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दुकानदारों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। कई दुकानों के शटर गिर गए। यहां दुकानदारों के चेतावनी देकर वे लेनगंज पहुंचे। यहां भी उन्हें अतिक्रमण मिला। यहां भी हेलमेट उतारते ही दुकानदारों ने सामान समेटना शुरू कर दिया। एसडीएम ने चेतावनी दी कि अगली बार यदि अतिक्रमण मिला तो वे सारा सामान जब्त कर लेंगे।