{"_id":"571a62a84f1c1b8a728b532d","slug":"employment-in-the-room-off-the-beaten-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार सेवक को कमरे में बंदकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार सेवक को कमरे में बंदकर पीटा
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Fri, 22 Apr 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
रोजगार सेवक को कमरे में बंदकर पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड के ग्राम तालिबपुर में प्रधानपति ने रोजगार सेवक को कमरे में बंदकर लाठी डंडा से पीटकर घायल कर दिया। उसका मस्टरोल और अन्य दस्तावेज फाड़कर फेंक दिए। पीड़ित ने थाने में प्रधानपति के खिलाफ तहरीर दी।
ग्राम तिलियानी में तैनात रोजगार सेवक ब्रजबिहारी गुरुवार शाम को हैंडपंप का सर्वे, आधार कार्ड की लिंकेज लेने और मस्टरोल पर हस्ताक्षर कराने के लिए ग्राम प्रधान रीना देवी के घर गया। उसका आरोप है कि प्रधानपति आत्मोज उफ़ॱर पम्मी जो सरकारी शिक्षक हैं, ने उनके साथ गाली गलौज की। मना करने पर घर का दरवाजा बंदकर लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया। प्रधानपति ने सभी पेपर फाड़ दिए। रोजगार सेवक के साथ हुई मारपीट की सूचना पर एकत्रित हुए अन्य रोजगार सेवकों ने थाने में प्रधानपति के खिलाफ तहरीर दी। एक शिकायती पत्र बीडीओ अब्दुल माजिद को देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। माजिद अली ने पीड़ित रोजगार सेवक को न्याय दिलाने की बात कही है। वहीं आरोपी प्रधानपति आत्मोज ने रोजगार सेवक के सभी आरोप से इंकार किया है। उनका कहना था कि ब्रजबिहारी ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर भतीजे राजीव को गोली मार दी थी। मुकदमा से बचने के लिए वो उन पर झूठा आरोप लगा रहा है।