{"_id":"6ad661ba57d23adefb07bf24","slug":"sweetness-of-sugar-comes-at-a-higher-price-during-the-festive-season-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-169166-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: त्योहार पर चीनी की मिठास महंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: त्योहार पर चीनी की मिठास महंगी
विज्ञापन
फोटो 6 लेनगंज स्थित दुकान में रखे चीनी के पैकेट। संवाद
मैनपुरी। त्योहार का मौसम शुरू होने के साथ ही चीनी के दामों में तेजी आ गई है। थोक और फुटकर बाजार में चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी होने से मिठास महंगी हो गई है। पिछले 10 दिनों में थोक बाजार में 50 किलो चीनी के पैकेट पर 450 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। फुटकर बाजार में चीनी 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।
घरों में मिठाई, पकवान और अन्य व्यंजन बनाने के लिए चीनी की खपत बढ़ जाती है। ऐसे समय में कीमतों में आई तेजी ने आम उपभोक्ताओं के घरेलू बजट पर असर डालना शुरू कर दिया है। चीनी के दाम बढ़ने से जहां घरों में रसोई का खर्च बढ़ेगा। वहीं, मिठाई कारोबारियों की लागत पर भी असर पड़ने की संभावना है।
लेनगंज के किराना कारोबारी भगवान दयाल गुप्ता भन्नू ने बताया कि करीब 10 दिन पहले तक थोक बाजार में 50 किलो चीनी का पैकेट 2450 रुपये में मिल रहा था। अब इसकी कीमत बढ़कर 2900 रुपये हो गई है। इस तरह थोक बाजार में एक पैकेट पर 450 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। पहले जो चीनी 50 से 55 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, उसके दाम अब बढ़कर 60 रुपये प्रति किलो हो गए हैं।