फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Electricity department lineman and petrolman dismissed for demanding bribe

UP: बिजली विभाग का लाइनमैन और पेट्रोलमैन बर्खास्त...किसान से मांगी थी घूस, एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ पकड़

Wed, 10 Sep 2025 07:26 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 10 Sep 2025 07:26 PM IST
सार

किसान ने शिकायत करते हुए बताया था कि उनके खेत में लगा ट्यूबवेल ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में कर्मचारियों की ओर से रिश्वत मांगी गई।

विज्ञापन
Electricity department lineman and petrolman dismissed for demanding bribe
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में किसान से नलकूप का ट्रांसफॉर्मर बदलने के लिए पांच हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोपी लाइनमैन अर्जुन और पेट्रोलमैन जितेंद्र को विद्युत निगम ने बर्खास्त कर दिया है। दोनों संविदा पर थे। इधर, एंटी करप्शन की आगरा इकाई ने गिरफ्तार पेट्रोलमैन जितेंद्र को बुधवार को मेरठ स्थित रिमांड कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है। लाइनमैन अर्जुन की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


 

एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर संजय कुमार यादव ने बताया कि शिकायतकर्ता सुरजीत सिंह निवासी संतोषपुर, बिछवां ने 4 सितंबर 2025 को आगरा कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके खेत में लगा ट्यूबवेल ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। इसी दौरान लाइनमैन अर्जुन ने उनसे ट्रांसफाॅर्मर बदलने के लिए पांच हजार रुपये की मांग की और नहीं देने में किसी भी सूरत में काम न होने की बात कही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत की प्रारंभिक जांच में लाइनमैन अर्जुन द्वारा रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि पर ट्रैप टीम का गठन किया। लाइनमैन के बाहर होने पर पेट्रोलमैन पैसे लेने पहुंचा। जैसे ही जितेंद्र ने रिश्वत के पैसे लिए टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। जितेंद्र ने बताया कि उसने ये पैसे लाइनमैन अर्जुन के कहने पर लिए थे। साक्ष्यों को मेरठ स्थित रिमांड कोर्ट में कोर्ट में एंटी करप्शन की टीम ने पेश करते हुए जितेंद्र की रिमांड मांगी। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जितेंद्र की रिमांड मंजूर करते हुए उसे जेल भेज दिया।


ये भी पढ़ें-UP: स्कूल में हनुमान चालीसा के पाठ पर रोक...देवी-देवताओं की हटा दी तस्वीरें, बच्चों के परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed