फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   earthquake panic

भूकंप के झटकों से दहशत

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
earthquake panic
मैनपुरी। अफगानिस्तान के हिंदूकुश पर्वतों पर आए भूकंप से लगभग पूरा उत्तर भारत कांप उठा। मैनपुरी में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए। कुछ ने इसे नोटिस किया तो अधिकांश को इसकी जानकारी टीवी और सोशल साइट से पता चली। भूकंप की जानकारी होते ही लोग दहशत में आ गए। उल्लेखनीय है कि अप्रैल में नेपाल में आए भूकंप के झटके भी जिले में महसूस किए गए थे।
विज्ञापन

दोपहर करीब पौने तीन बजे जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जैसे ही लोगों को भूकंप के बारे में पता चला, पूरे नगर में हल्ला मच गया। लोग घरों से बाहर आ गए। एक दूसरे से खैरियत लेते रहे। हालांकि बहुत से लोगों को इसका पता ही नहीं चला। राजा का बाग निवासी रिंकू दुबे ने कहा कि कहा कि पौने तीन बजे ऐसा लगा मानो चक्कर आ रहे हों। पास खड़े मित्रों को बताया तो उन्होंने भी इस तरह के चक्कर आने की बात को कुबूल किया।
विज्ञापन


करहल रोड निवासी अमित को भी भूकंप के झटके महसूस हुए। हालांकि शहर के बहुत से लोगों को भूकंप का पता ही नहीं चला। अन्य जिलों से फोन आने, सोशल साइट वाट्सएप आदि पर मैसेज चलने और टीवी पर खबर आने के बाद ही इसकी जानकारी हुई। कुछ ही देर में शहर के हर चौराहे और गली में लोग भूकंप की चर्चा करते नजर आए। इसके बाद तो लोगों ने एक दूसरे को फोन कर उनके हालचाल लेना शुरू कर दिया। आगरा, दिल्ली, अलीगढ़ एवं अन्य शहरों में रहने वाले लोगों को फोन कर उनका कुशलक्षेम पूछते लोग नजर आए। सभी अपने नजदीकियों और नाते रिश्तेदारों की खैरियत जानना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 25 व 26 अप्रैल को नेपाल में आए भूकंप के झटके भी लोगों ने यहां महसूस किए थे। दोपहर में आए झटकों के बाद लोगों की वही यादें एक बार फिर से ताजा हो गईं। देर शाम तक लोगों के मन में दहशत थी कि कहीं दोबारा से भूकंप के झटके न जाएं। विदित रहेे कि नेपाल में आए भूकंप के समय दिन में कई बार लोगों को झटकों का अहसास हुआ था।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed