फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Due to the lack of tolerance of family disruption

पारिवारिक कलह का कारण सहनशीलता की कमी

Sun, 19 Jun 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sun, 19 Jun 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Due to the lack of tolerance of family disruption
चौपाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आज के युग में पारिवारिक कलह का कारण सहनशीलता की कमी है। परिवार में सामंजस्य बनाकर रहना चाहिए। बेटियों को शिक्षा के लिए जागरूक करें। यह बातें महिला आयोग की सदस्य अर्चना राठौर ने विकासखंड के ग्राम पुरैया और नवीगंज में लगी महिला चौपाल में आई महिलाओं से कहीं।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के लिए कई योजनाएं चला रही है। पात्र महिलाएं इनका लाभ ले सकती हैं। महिलाएं किसी क्षेत्र में कमजोर नहीं हैं। उनको अपनी ताकत पहचाननी चाहिए। बाल संरक्षण अधिकारी अलका मिश्रा ने कहा कि महिलाओं को अपने बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। बाल श्रम, बाल विवाह अपराध है। इसकी जानकारी अधिकरियों को देनी चाहिए। 
विज्ञापन

 चौपाल में गांव की सत्यवती, संगीता, मीरा देवी, रेखा देवी, ममता, नीलम ने आवास, रामदेवी ने विधवा पेंशन, बृजकिशोर, रामानंद, रामकिशन, विमल, माया देवी ने राशन कार्ड बनवाने की मांग की। राममूर्ति ने बताया कि उनका राशन कार्ड है लेकिन डीलर राशन नहीं देता है। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रवीन यादव, अशोक चौहान, सहवीर सिंह, बलराम सिंह, सरोज शाक्य, किशन यादव, चंदन शाक्य, मनोज कुमार आदि मौजूद थे। चौपाल का संचालन पूर्व शिक्षक सुरेशपाल सिंह चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed