फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Drunked husband forces his wife to do wrong things with friends torture her for refusing in Mainpuri

पीड़िता की पीड़ाः 'पति दोस्तों के साथ गलत काम करने का बनाता दबाव, करता है प्रताड़ित, नरक हो गई जिंदगी'

Thu, 02 Mar 2023 10:33 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 02 Mar 2023 10:33 AM IST
सार

मैनपुरी में दो साल पहले हुई शादी महिला के लिए नरक बन गई है। पति उस पर दोस्तों के साथ गलत काम करने का दबाव बनाता है। मना करने पर उत्पीड़न करता है। अनाथ होने की वजह से उसके घर के कागजात भी मांग रहा है। पीड़िता ने कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई है।  

 

विज्ञापन
Drunked husband forces his wife to do wrong things with friends torture her for refusing in Mainpuri
शराबी पति अपनी पत्नी पर दोस्तों के साथ गलत काम करने का बनाता है दबाव - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक शराबी पति अपनी पत्नी पर दोस्तों के साथ गलत काम करने का दबाव बनाता है। मना करने पर उसकी उत्पीड़न करता है। पीड़िता ने परेशान होकर अदालत में तलाक के लिए आवेदन किया है।

विज्ञापन


मामला भोगांव थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां की निवासी युवती के माता-पिता की मौत हो गई है। उसकी दादी ने उसका लालन-पालन किया। किसी तरह दादी और परिवार ने मिलकर हंसी-खुशी उसकी शादी की। उसकी शादी 13 फरवरी 2021 को करियानीम मोहल्ला निवासी हाशिम के साथ हुई। 

विज्ञापन

मारपीट करके घर से निकाल दिया

पीड़िता ने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी है। शराब पीने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ गलत काम करने के लिए उस पर दबाव बनाता है। मना करने पर मारपीट करता है। उसके मकान के कागजों को देने के लिए भी उत्पीड़न भी करता है। मना करने पर मारपीट करके घर से निकाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार न्यायालय ने पति को तलब किया

पीड़िता ने अपने अधिवक्ता बीएच हाशमी के माध्यम से प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय में मुकदमा दायर किया है। उसने कहा है कि अब उसका अपने पति के साथ रहना संभव नहीं है। उसको अपने पति से जान का भी खतरा है। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ने पति को तलब किया है। मुकदमे की सुनवाई के लिए अगली तारीख तय कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed