फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Doctors posted at 33 Primary Health Centres.

Mainpuri News: 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों को मिली तैनाती

Tue, 28 Jul 2026 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 28 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Doctors posted at 33 Primary Health Centres.
फोटो 9 सीएमओ कार्यालय। संवाद
मैनपुरी। चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एमबीबीएस चिकित्सकों की तैनाती की जा रही है। शासन की ओर से जिले को दो साल के अनुबंध पर 35 चिकित्सक मिले हैं। इनमें 33 की तैनाती चिकित्सक विहीन केंद्रों पर की गई है। दो को पीएचसी औंछा में तैनात किया गया है। इनकी तैनाती से लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिलने में आसानी होगी। जिले में 53 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इनमें 40 पर चिकित्सकों की तैनाती नहीं थी। स्वास्थ्य विभाग ने दो साल के अनुबंध पर जिले में 35 चिकित्सकों की तैनाती की है। 33 चिकित्सक उन पीएचसी पर तैनात किए गए हैं, जहां पिछले कई साल से चिकित्सक नहीं थे। चिकित्सकों की तैनाती होने से यहां आने वाले मरीजों को उचित उपचार मिल सकेगा। दूसरी तरफ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की तैनाती होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से दबाव भी कम होगा।
विज्ञापन

वर्जन
सीएमओ डॉ.आरसी गुप्ता ने बताया कि जिले में दो साल के अनुबंध पर 35 चिकित्सकों की तैनाती की गई है। इन चिकित्सकों को उन स्वास्थ्य केंद्रों पर भेजा जा रहा है जहां पहले से जगह रिक्त थी। इससे जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था में बेहतर सुधार होगा। साथ ही चिकित्सकों की कमी के कारण ग्रामीण अंचल के लोगों को झोलाछाप डॉक्टरों से उपचार लेना पड़ता था। अब चिकित्सक की तैनाती होने से लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ही उपचार ले सकेंगे। यहां मरीजों को निशुल्क दवा भी मिल सकेगी।
विज्ञापन

---

किसे कहां मिलेगी तैनाती
डाॅ. अनमोल कुमार सिंह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बमटापुर
डाॅ. विवेक कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जसरऊ
डाॅ. सौरभ प्रताप सिंह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चितई
डाॅ. प्रियंका कुमारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, दन्नाहार
डाॅ. हर्षित पुरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बरनाहल
डाॅ. गणेश मीणा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, औंछा
डाॅ. एश्वर्य अग्रवाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, इलावांस
डाॅ. अनुज त्यागी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, खेड़ामहान
डाॅ. निखिल कुमार शाह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कौवाटाडा
डाॅ. कुलदीप सिंह चिकसानिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बलारपुर
डाॅ. शिवम यादव, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चिलौंसा
डाॅ. विजय प्रताप, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शंकरपुर
डाॅ. अक्षय बधानी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चतुरीपुर
डाॅ. सनी कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, लेखराजपुर
डाॅ. गौरव कुमार,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, इसईखास
डाॅ. दिव्यांश जयंत, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नवीगंज
डाॅ. अंशिका कुमारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शाहजहाँपुर
डाॅ. अमन कुमार माथुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कटरा समान
डाॅ. कश्यप आशीष कुमार, रमाशंकर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सौंज
डाॅ. देवांशी चौधरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अगौंथा
डाॅ. आनंद कुमार सिंह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जोराई
डाॅ. राहुल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, भवानीगढ़
डाॅ. दीपांशू खोरवाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सगामई
डाॅ. दिव्या चौहान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, औंछा
डाॅ. मिनी सिंह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बिछवां
डाॅ. अमित कुमार शाह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रतनपुरबरा
डाॅ. श्वेता, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चंद्रपुरा
डाॅ. अनुज मिश्रा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सुल्तानगंज
डाॅ. सृष्टि त्यागी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कोसमा
डाॅ. करन कुमार बैरवा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सांडा
डाॅ. रितिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, लाखनमऊ
डाॅ. नटवर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उरथान
डाॅ. फौजान, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नगला घनी
डाॅ. राजन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सलेमपुर
डाॅ. मुस्कान, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, औंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed