फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   do netaon ka sapa se nishkaasan radd

दो नेताओं का सपा से निष्कासन रद्द

Fri, 15 Apr 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Fri, 15 Apr 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
do netaon ka sapa se nishkaasan radd
निष्कासन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 पंचायत चुनावों के दौरान समाजवादी पार्टी से निष्कासित दो नेताओं को फिर से पार्टी की सदस्यता ग्रहण करा दी गई है। यह निर्णय पार्टी के आलाधिकारियों ने फरवरी में ही ले लिया था। इसके बाद भी इसकी घोषणा लगभग दो माह बाद शुक्रवार को की गई। इस संबंध में जिलाध्यक्ष खुमान सिंह का कहना है कि उन्हें यह पत्र अभी मिला है। वहीं पार्टी में पुन: शामिल दोनों नेताओं का कहना है कि एक जनप्रतिनिधि के इशारे पर उक्त लेटर को पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी दबाए रखे रहे। वे इसकी शिकायत पार्टी के उच्चस्तरीय नेताओं से करेंगे। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पंचायत चुनाव के दौरान नगला आंध्रा में दो पक्षों में फायरिंग हुई थी। इसमें एक पक्ष सुजान सिंह यादव और दूसरा पक्ष विधायक सदर राजकुमार यादव का था। इसके बाद पार्टी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सुजान सिंह यादव और सतीश यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। शुक्रवार को पार्टी जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा ने पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में बताया कि उक्त दोनों के निष्कासन को रद कर पार्टी में वापस ले लिया है। उक्त पत्र फरवरी में जारी हुआ था। अब इसकी घोषणा करने के संबंध में पूछने पर उन्होंने बताया कि यह पत्र उन्हें अभी मिला है। वहीं इस संबंध में सुजान सिंह यादव का कहना है कि एक जनप्रतिनिधि के इशारे पर उक्त पत्र को दो माह तक दबाए रखा गया। अब जाकर इसे सार्वजनिक किया गया। साथ ही हमें भी अभी सूचना दी गई है। इसकी जानकारी वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को देंगे। प्रेसवार्ता के मौके पर सुखवीर सिंह, कृष्णादास लोधी, विपिन कठेरिया आदि सपाई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed