फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   District hospital patients tested in trials investigating conditions

जिला अस्पताल में जांच परीक्षण में परखी रोगियों की स्थिति

Sat, 04 Feb 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 04 Feb 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
District hospital patients tested in trials investigating conditions
जिला अस्पताल में जांच परीक्षण में परखी रोगियों की स्थिति - फोटो : अमर उजाला
विकलांग जन विकास कार्यालय के तत्वावधान में जिला अस्पताल में जांच शिविर का आयोजन कर दिव्यांगों का प्लास्टर खोला गया। इसमें जिन बच्चों का ऑपरेशन हुआ था उनका चौथे चरण में प्लास्टर हटा कर उन्हें उपकरण दिए गए। शिविर में दिल्ली से आई चिकित्सकों की टीम ने दिव्यांगों का प्लास्टर खोला।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 28 नवंबर को पोलियो करेक्टिव सर्जरी शिविर का आयोजन हुआ था। इसमें 51 लोगों का नि:शुल्क ऑपरेशन किया गया था। यह शिविर विकलांग जन विकास अधिकारी गनेश प्रसाद और समेकित शिक्षा के डीसी रणधीर बहादुर के नेतृत्व में हुआ था। शिविर में दिल्ली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय विकलांग जन संस्थान के डा. अरुण जैन के नेतृत्व में पहुंची आठ सदस्यीय टीम ने दिव्यांगों का ऑपरेशन किया था। 12 दिसंबर को उक्त सभी लोगों का दूसरा और 20 दिसंबर को तीसरा जांच परीक्षण हुआ था।
विज्ञापन

वहीं शनिवार को आई दिल्ली की टीम ने जिला अस्पताल पहुंच कर चौथा और अंतिम चरण का परीक्षण किया। सभी दिव्यांगों का प्लास्टर काटकर कर उनको उपकरण वितरित किए। इस मौके पर समेकित शिक्षा के डीसी रणधीर बहादुर, डा. अरविंद जनार्दन सहित जिला अस्पताल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed