{"_id":"57f24e794f1c1b1b3e26f832","slug":"diploma-engineers-in-the-store-room-and-put-locks","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्लोमा इंजीनियर्स ने डाले स्टोर रूम में ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्लोमा इंजीनियर्स ने डाले स्टोर रूम में ताले
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पदोन्नति समेत 14 सूत्रीय मांगों के लिए हड़ताल पर बैठे डिप्लोमा इंजीनियर मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने का एलान कर चुके हैं। सोमवार को डिप्लोमा इंजीनियर्स ने स्टोर रूम में ताले डाल दिए। जिससे विभाग के निर्माण संबंधी कार्य प्रभावित रहे।
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले तिकोनिया पार्क में 14 सूत्रीय मांगों को लेकर इंजीनियर हड़ताल पर बैठे हैं। प्रारंभिक ग्रेड पे 4800, सात 14 और 20 वर्ष की सेवा पर पदोन्नति वेतनमान दिए जाने मांग पर अडे़ हुए हैं। सोमवार को सातवें दिन हड़ताल पर डटे इंजीनियर्स ने विरोध दर्ज कराते हुए सभी स्टोर रूम में ताले डालकर निर्माण कार्य बाधित कर दिए।
जिलाध्यक्ष यदुनाथ सिंह का कहना है कि पूर्व में शासन ने मांगों पर जल्द निर्णय की संस्तुति दे दी थी, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी मांगों पर शासनादेश निर्गत नहीं किया गया, जिससे सभी डिप्लोमा इंजीनियर्स में आक्रोश है।
विज्ञापन
सोमवार को तिकोनिया पार्क में हड़ताल के सातवें दिन इंजीनियर मनोज प्रकाश, अशोक कुमार, किशोर कुमार, भीमराव, एसएस अवस्थी, केपी सिंह, नरेंद्र कुमार, हरिशंकर सिंह, धर्मेंद्र कुमार, अनिल प्रकाश, पीतम चंद्र आदि मौजूद थे।