फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   dharatee putr ke kshetr mein muaavaje ko bhatak rahe annadaata

धरती पुत्र के क्षेत्र में मुआवजे को भटक रहे अन्नदाता

Thu, 22 Dec 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Thu, 22 Dec 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
dharatee putr ke kshetr mein muaavaje ko bhatak rahe annadaata
किसानों के अरमान पर फिरा पानी - फोटो : अमर उजाला
धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव के गढ़ में ही अन्नदाता का बुरा हाल है। दैवी आपदा के बाद मुआवजा पाने के लिए जिले में अभी भी 76178 किसान भटक रहे हैं। मुआवजे के लिए जिले से मांगी गई धनराशि में से आधी धनराशि ही शासन से भेजी गई है। शुक्रवार को प्रदेशभर में चौ. चरण सिंह की जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उनकी राजनीतिक विरासत पर मुलायम सिंह यादव दावा ठोंकते रहे हैं। सपा समर्थकों और राजनीतिक हलकों में धरतीपुत्र के नाम से विख्यात मुलायम सिंह यादव के गढ़ में किसान प्राकृतिक आपदा में बर्बाद हुई फसलोें के मुआवजे के लिए भटक रहे हैं।  
विज्ञापन


किसान दिवस पर किसानों के हितों के लिए लंबी चौड़ी बातें करने वाले नेता और अधिकारी किसानों की समस्याओं के प्रति पूरी तरह उदासीन हैं। यही वजह है कि जिले में अभी भी 76178 किसान मुआवजा पाने के लिए भटक रहे हैं। मैनपुरी तहसील क्षेत्र में 814, भोगांव में 26140, करहल में 13315, किशनी क्षेत्र में 35909 किसान अभी भी मुआवजा पाने से वंचित चल रहे हैं। किसान यूनियन द्वारा इसे लेकर कई बार धरना प्रदर्शन तक किया जा चुका है। अधिकारियों का कहना है कि शासन द्वारा मिली मुआवजा की धनराशि पीड़ित किसानों को वितरित कर दी गई है।
विज्ञापन

दैवी आपदा से जिले में प्रभावित हुए किसानों को संबंधित लेखपालों की रिपोर्ट के बाद पीड़ितों को शासन द्वारा स्वीकृत कराई गई मुआवजा राशि वितरित कराई जाती है। ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से पीड़ित किसानों के लिए प्रशासन द्वारा मांगी गई 140 करोड़ 64 लाख 30 हजार रुपया के सापेक्ष शासन द्वारा केवल 84. 50 करोड़ रुपया ही उपलब्ध कराया गया है। यह राहत राशि प्रशासन द्वारा संबंधित किसानों के खातों में भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुआवजा राशि
तहसील       मांग                       वितरण

मैनपुरी        591880500           346250000
भोगांव        388719000           231250000
करहल       270310500           161250000
किशनी       155520000           106250000

किसानों ने नहीं निकाली धनराशि
मैनपुरी। मुआवजा राशि पाने के बाद भी कई किसानों ने अपने खातों से रुपये नहीं निकाले हैं। जिसके चलते तहसील के बैंक खातों में अभी भी धनराशि पड़ी है। इसमें मैनपुरी तहसील में 821, भोगांव में 7061, करहल में 1001761, किशनी में 4252517 रुपये अभी भी आपदा राहत राशि के शेष पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed