{"_id":"8f3f821c4cc96418f3925b2b8a189c78","slug":"death-in-truck-collision-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से महिला की मौत
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। आक्रोशित परिवारीजनों और लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ की। चालक भाग कर थाने पहुंच गया। मौके पर पहुंची पुलिस को भी भीड़ ने दौड़ा दिया। भीड़ के आक्रोश को देखते हुए पुलिस कर्मी एक दुकान में छिप गए। इस पर भीड़ ने दुकानों को घेर लिया। पुलिस कर्मियों के घिरे होने की सूचना पर आनन-फानन में एएसपी मयफोर्स के एसडीएम सदर के संग देर शाम सात बजे पहुंच गए। जानकारी पर विधायक सदर भी कुरावली पहुंच गए। देर रात खबर लिखे जाने तक अधिकारी और विधायक आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे थे। किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।
ग्राम नानामऊ निवासी संध्या यादव (40) पत्नी रामरहीस यादव रविवार को पति के साथ बाइक से कसबा कुरावली के यादव नगर में रहने वाले जेठ चरन सिंह यादव के यहां गई थीं। रविवार की शाम रामरहीस बाइक से संध्या को लेकर वापस नानामऊ जा रहे थे। शाम चार बजे के लगभग जब बाइक जीटी रोड पर कस्बा कुरावली में विद्या पैलेस के समीप पहुंची तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद संध्या ट्रक के पहिए की नीचे आ गईं। मौके पर ही संध्या की मौत हो गई।
चालक ट्रक छोड़कर थाने पहुंच गया। आक्रोशित लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने का प्रयास किया। रामरहीश ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों ने उससे अभद्रता की है। समझाने पहुंचे थाने के पुलिस कर्मियों को लगभग शाम सात बजे भीड़ ने दौड़ा लिया। दो दारोगों ने पास में बनी दुकानों में घुसकर किसी प्रकार अपनी जान बचाई। दुकानों में पुलिस कर्मियों की जानकारी पर भीड़ ने उक्त दुकानों को घेर लिया।
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों को भीड़ के घेरने की सूचना पर एएसपी स्वामीनाथ मयफोर्स के मौके पर पहुंच गए। उनके साथ एसडीएम सदर एसएन यादव भी थे। वह लोगों को समझा रहे थे इसी दौरान विधायक सदर राजू यादव भी मौके पर पहुंच गए। भीड़ की मांग थी कि दुकान में बंद दारोगाओं को उन्हें सौंपा जाए। वे खुद उन्हें उनकी करनी का दंड देंगे। देर रात खबर लिखे जाने तक जिला प्रशासन के अधिकारी और विधायक सदर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन लोग उनकी सुनने को तैयार नहीं थे।
दारोगा के चाटा मारने पर भड़के लोग
महिला की मौत के बाद मौके पर पहुंचे दारोगाओं ने बिना कुछ सुने महिला के पति रामरहीस की पिटाई कर दी। इसके बाद वहां मौजूद लोग आक्रोशित हो गए। पहले तो मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने इसे हल्के में लिया। कुछ देर बाद जब भीड़ अधिक हो गई तो माहौल बिगड़ गया। इसके बाद भीड़ ने उक्त दारोगाओं को दौड़ा लिया।