फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Dead body of young man was found hanging in Mainpuri while old woman died in road accident

Mainpuri: फंदे पर लटकता मिला युवक का शव... सड़क हादसे में वृद्धा ने तोड़ा दम; मची चीख पुकार

Sun, 03 Mar 2024 05:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 03 Mar 2024 05:11 PM IST
सार

मैनपुरी में युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। वहीं सड़क हादसे में वृद्धा ने दम तोड़ दिया। इससे घरों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन
Dead body of young man was found hanging in Mainpuri while old woman died in road accident
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार वृद्धा की सड़क पर गिरकर मौत हो गई। हादसा देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं करहल क्षेत्र में युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। 

विज्ञापन


घटना दन्नाहार थाना क्षेत्र के दरबाह गांव की है। गांव निवासी सुरजीत सिंह रविवार की दोपहर अपनी मां रामश्री (65) को बाइक पर बैठाकर ननिहाल गांव रुई थाना भोगांव जा रहे थे। गांव के बाहर अरिंद नदी पुल के पास ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वृद्धा रामश्री बाइक से नीचे सड़क पर गिर गईं। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


सूचना पर थानाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच के लिए वृद्धा को जिला अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पुत्र सुरजीत ने बताया कि ट्रैक्टर में बालू लदी हुई थी। ट्रैक्टर पुल पर चढ़ाते समय चालक दिनेश ने लापरवाही से टक्कर मार दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला युवक का शव

दूसरी घटना करहल थाना क्षेत्र के बाग वृंदावन मोहल्ला की है। यहां के निवासी देवीदयाल जाटव का 19 वर्षीय पुत्र किशोरीलाल शनिवार की शाम खाना खाने के बाद छत पर सोने गया। रात करीब नौ बजे परिजन छत पर पहुंचे तो कमरे में रखे तखत के ऊपर कुर्सी रखी थी। उस पर युवक का शव कुंडे में फंदे के सहारे लटक रहा था। 

युवक को फंदे पर लटकता देख घर में अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक ने खुदकुशी क्यों कि इसको लेकर परिजन कोई जानकारी नहीं दे सके। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed