{"_id":"68fa1ed4716cad98c40976bd","slug":"dead-body-of-married-woman-found-hanging-in-mainpuri-2025-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: फंदे पर लटकी मिली विवाहिता की लाश...आठ महीने पहले हुई थी शादी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फंदे पर लटकी मिली विवाहिता की लाश...आठ महीने पहले हुई थी शादी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Thu, 23 Oct 2025 05:56 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 23 Oct 2025 05:56 PM IST
सार
नवविवाहिता का शव घर में फंदे पर लटका मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के करहल थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव सेहा खुर्द की रहने वाली नवविवाहिता का शव बुधवार रात फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया, मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या का आरोप लगाया, ससुरालीजन खुदकुशी की बात कह रहे हैं।
कुर्रा क्षेत्र के गांव सेहा खुर्द निवासी राघवेंद्र कश्यप की शादी 28 फरवरी 2025 को कस्बा के गांव बरेला निवासी 21 वर्षीय रूबी के साथ हुई थी। बुधवार की रात को रूबी का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। जानकारी होने के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए।

Trending Videos
प्रभारी निरीक्षक विक्रांत गुर्जर ने मौके पर पहुंच कर शव को फंदे से उतरवाया। तहसीलदार किशनी और सीओ ने भी मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। शव को मोर्चरी भेजा गया। ससुरालीजन ने जहां खुदकुशी किए जाने की जानकारी दी, वहीं मायके पक्ष लोगों ने आरोप लगाया कि दो लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या की गई है।
बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रूबी गर्भवती बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता लग सकेगा। इसके बाद ही पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
ये भी पढ़ें-देवर का प्राइवेट पार्ट काटा: भाभी ने आधी रात को इसलिए किया ऐसा कांड...जेठानी ने खोला राज, अब इस हाल में युवक