फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead bodies of girl and neighboring youth found hanging in Mainpuri

UP: रातभर घर से गायब रही लड़की, सुबह में पड़ोसी युवक के साथ फंदे से लटकी मिली, परिजनों ने पुलिस को बताई ये बात

Wed, 27 Sep 2023 11:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 27 Sep 2023 11:46 AM IST
सार

मैनपुरी के गड़ारा गांव में मंगलवार की रात से गायब युवती का शव बुधवार को पड़ोसी युवक के साथ उसके ही घर में फंदे पर लटका मिला। जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्ष एक दूसरे पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस इसे प्रेम प्रसंग मान रही है।

विज्ञापन
Dead bodies of girl and neighboring youth found hanging in Mainpuri
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मैनपुरी जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक और युवती के शव फंदे से लटके मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घिरोर के गांव गड़ारा में मंगलवार की रात से गायब युवती का शव बुधवार को पड़ोसी युवक के साथ उसके ही घर में फंदे पर लटका मिला। जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्ष एक दूसरे पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस इसे प्रेम प्रसंग मान रही है। शव फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- माफिया का अड्डा बनता जा रहा कासगंज: पैसा, नाम और अय्याशी की चाहत में युवा बन रहे देश और समाज के दुश्मन
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

थाना इलाके के गांव गड़ारा के रहने वाले हाकिम सिंह का पुत्र वीकेश (20) बाहर रह कर प्राइवेट नौकरी कर रहा था। करीब आठ दिन पहले वह गांव आया था। मंगलवार की रात पड़ोस की रहने वाले सर्वेश की पुत्री बनारसी लापता हो गई। परिजन ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं हो सकी। 

 

परिजन रात भर तलाश करते रहे। इस बीच बुधवार की सुबह जानकारी मिली कि पड़ोसी हाकिम के पुत्र वीकेश और उनकी पुत्री बनारसी के शव फंदे पर लटके हुए हैं। युवती के परिजन जब हाकिम के घर गए तो वह लोग हत्या का आरोप लगाने लगे और घर में नहीं घुसने दिया।

यह भी पढ़ेंः- कासगंज का युवक आईएसआई एजेंट: फेसबुक पर पहले हरलीन फिर प्रीती से दोस्ती, यूं देने लगा सेना की खुफिया जानकारी
 

घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक भोलू सिंह भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। युवक-युवती के शव फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजे। पुलिस इसे प्रेम प्रसंग मान रही है। वहीं दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। 

एसपी विनोद कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टयता मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। हांलाकि परिजन अभी इस बारे में कुछ भी बोल नहीं रहे हैं। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जो भी सत्यता होगी उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed