{"_id":"5820b9a64f1c1bf47eb381c6","slug":"dbangi-suppression-team-will-contain-dbangon","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगई दमन दल लगाएगा दबंगों पर लगाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगई दमन दल लगाएगा दबंगों पर लगाम
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Mon, 07 Nov 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
दबंगई दमन दल लगाएगा दबंगों पर लगाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की सड़कों पर बेखौफ घूम रहे शोहदों को अब दबंगई दमन दल सबक सिखाएगा। छेड़खानी मारपीट आदि सूचना पर टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी। सोमवार को एसपी ने टीम के 11 सदस्यों की टीम का गठन किया।
उत्पीड़न, छेड़खानी, मारपीट की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को एसपी सुनील कुमार सक्सेना ने दबंगई दबंग दल की 11 सदस्यीय टीम का गठन किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम विशेष रूप से मनचलों को सबक सिखाने के लिए तैयार की गई है। स्कूल, कालेज और कोचिंग सेंटर पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। किसी भी सूचना तत्काल टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी। टीम में एक एसआई और 10 कांस्टेबल शामिल हैं। प्रतिदिन सुबह आठ बजे से टीम नियंत्रण कक्ष पर रहेगी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर रवाना होगी। टीम के सदस्यों में एक उप निरीक्षक रामनरेश यादव के अलावा हेड कांस्टेबल कृष्ण बिहारी, कांस्टेबल रोबिन सिंह, विकास कुमार, प्रदीप कुमार, विशन स्वरूप, महिला आरक्षी रेखा राजौरिया, मीना, सुनीता शर्मा और रेनू सारस्वत और चालक टीम में शामिल किए गए हैं।