{"_id":"570fd6934f1c1b16384a6bad","slug":"damakal-vibhaag-ne-shaheedon-ko-dee-shraddhaanjali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमकल विभाग ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमकल विभाग ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Thu, 14 Apr 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दमकल विभाग ने गुरुवार को 1944 में हुए अगिभनकांड में आग बुझाने के दौरान जलकर मरे पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रभारी गरजन सिंह और पुलिसकर्मियों ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
गुरुवार को दमकल विभाग में अगिभनकांड में मारे गए 66 पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने लिए सभा का आयोजन किया गया। 14 अप्रैल 1944 में मुंबई बंदरगाह पर हुए एक अगिभनकांड के दौरान आग बुझाने पहुंचे दमकल के 66 पुलिसकर्मियों की आग में जलकर मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से ही दमकल विभाग में 14 अप्रैल को हर साल हादसे में जान गंवाने वाले शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी जाती है। गुरुवार को प्रभारी गरजन सिंह ने शहीद पुलिसकर्मियों के चित्र पर पुष्प चक्र चढ़ाया। इस दौरान दमकल विभाग में तैनात सभी पुलिसकर्मियों ने श्रद्धांजलि दी। पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन रख मृतक आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। प्रभारी ने कहा कि पुलिस कर्मियों का सबसे पहला कर्तव्य अपनी जान की परवाह न करते हुए जनता की जान माल की सुरक्षा करना है।