{"_id":"64a2b6287541d176570c9869","slug":"dabang-entered-house-and-carried-out-rape-of-married-woman-in-mainpuri-2023-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: आधी रात को पत्नी के कमरे में था अंजान शख्स, शोर सुनकर पहुंचा पति, नजारा देख छूट गए पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: आधी रात को पत्नी के कमरे में था अंजान शख्स, शोर सुनकर पहुंचा पति, नजारा देख छूट गए पसीना
Mon, 03 Jul 2023 05:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 03 Jul 2023 05:21 PM IST
सार
मैनपुरी में आधी रात पत्नी के कमरे में हलचल हो रही थी। इसी समय पति की नींद खुल गई वह कमरे में पहुंच गया। इस हाल में देखा कि उसके हाथ-पांव कांपने लगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की आधी रात दबंग ने घर में घुसकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पति ने विरोध किया तो उसे भी पीट दिया। जाने से पहले तमंचा लहराकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
घटना किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी 28 वर्षीय विवाहिता ने बताया कि उसकी सास और ससुर बीमार हैं। वह कस्बा के ही एक अस्पताल में एडमिट हैं। रविवार की रात करीब साढ़े दस बजे उनके पति खाना लेकर अस्पताल गए थे। इसी समय गांव का ही एक दबंग युवक घर में घुस आया।
यह भी पढ़ें-- साइकोलॉजिस्ट निकला शैतान: बच्चों को अकेले कमरे में बुलाता...फिर दर्द से चीख उठते मासूम, सामने आया खौफनाक सच
यह भी पढ़ें-- साइकोलॉजिस्ट निकला शैतान: बच्चों को अकेले कमरे में बुलाता...फिर दर्द से चीख उठते मासूम, सामने आया खौफनाक सच
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस पर वह चीख पड़ी। चीख पुकार करने पर लोगों के आ जाने के डर से आरोपी घर की सीढ़ियों से कूदकर फरार हो गया। कुछ ही समय में उसके पति भी खाना देकर अस्पताल से घर आ गए। उसने पति को पूरी बात बताई। बात सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
यह भी पढ़ें-- यूपी का एक थाना ऐसा भी: बदमाशों से नहीं, बिच्छुओं से खौफजदा हैं पुलिसकर्मी, वर्दी तो कभी जूते में घुसकर काटते
यह भी पढ़ें-- यूपी का एक थाना ऐसा भी: बदमाशों से नहीं, बिच्छुओं से खौफजदा हैं पुलिसकर्मी, वर्दी तो कभी जूते में घुसकर काटते
इसके बाद रात करीब 12 बजे वह पति के साथ थाने पहुंची और शिकायत की। शिकायत करने के बाद वह लौट आई। घर पर उसके पति बाहर छप्पर के नीचे सो गए और वह घर के अंदर सोने चली गई। तड़के करीब साढ़े तीन बजे आरोपी दोबारा सीढ़ियों के रास्ते ही घर में उतर आया। इस बार वह तमंचा लेकर आया और तमंचा के बल पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें-- Video: भाजपा सांसद के बाद विधायक ने बीच चौराहे पुलिस को हड़काया, बोले- वर्दी का ख्याल है नहीं तो यहीं ठोकेंगे
यह भी पढ़ें-- Video: भाजपा सांसद के बाद विधायक ने बीच चौराहे पुलिस को हड़काया, बोले- वर्दी का ख्याल है नहीं तो यहीं ठोकेंगे
घर के अंदर हलचल होनेकी आवाज पर पति अंदर आ गए। इस आरोपी ने पति के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। सोमवार को महिला अपने पति के साथ फिर थाने पहुंची। उसने आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी। तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है।