फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Czech women's groups met 26 funds

26 महिला समूहों को मिले धनराशि के चेक

Tue, 29 Mar 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Tue, 29 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Czech women's groups met 26 funds
26 महिला समूहों को मिले धनराशि के चेक - फोटो : अमर उजाला
26 महिला समूहों को मिले धनराशि के चेक एडीएम ने किया वितरण, कहा, महिलाएं डालें बचत की आदत अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। जिला नगरीय विकास अभिकरण द्वारा संचालित राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत बचत समूहों का संचालन किया जा रहा है। मंगलवार को 26 महिला बचत समूहों के छह माह पूर्ण होने पर उन्हें 10-10 हजार रुपये रिवाल्विंग फंड के चेक एडीएम ने दिए। कहा कि महिलाएं बचत समूह शुरू कर एक-दूसरे की मदद करें। मंगलवार को डूडा कार्यालय पर रिवाल्विंग फंड के एडीएम सूर्यमणि लालचंद्र ने चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि एनयूएलएम के तहत शहरी क्षेत्र में महिला बचत समूहों का गठन किया जा रहा है। इसके तहत महिलाएं समूहों का गठन कर बचत करती हैं। बचत की धनराशि बैंक में समूह के नाम से खुले खाते में जमा करती हैं। जरूरत पर इस धनराशि से दूसरी महिलाओं का सहयोग भी किया जाता है। महिलाएं ज्यादा से ज्यादा समूह बनाएं। परियोजना अधिकारी डूडा एमए खान ने कहा कि समूह यदि छह माह तक सही ढंग से चलता है तो उसे विभाग द्वारा 10 हजार रुपये रिवाल्विंग फंड के रूप में दिए जाते हैं। मंगलवार को इसी के तहत 26 महिला समूहों को 10-10 हजार रुपये की धनराशि के चेक दिए गए हैं। शहरी क्षेत्र में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाएं यदि समूह बनाकर बचत करना चाहती हैं तो वह कार्यालय से संपर्क कर समूह का गठन कर सकती हैं। इस मौके पर दिलीप पटेल, राजीव यादव खुन्नू, राजू यादव, राजकिशोर सक्सेना आदि मौजूद रहे। फोटो:-
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed