फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Czech cashiers beaten if they refused to pay

चेक भुगतान की मना करने पर कैशियर पीटा

Thu, 24 Nov 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Thu, 24 Nov 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Czech cashiers beaten if they refused to pay
चेक भुगतान की मना करने पर कैशियर पीटा - फोटो : अमर उजाला
एक साथ चार चेक कैश करने से मना करने पर गुस्साए युवक ने बैंक के कैशियर को पीट दिया। यही नहीं बचाने आए बैंक के अन्य स्टाफ के साथ अभद्रता की। मैनेजर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। बाद में पहुंचे विधायक किशनी ने दोनों पक्षों में समझौता कराकर युवक को घर भेज दिया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि रणजीत यादव निवासी कुडरिया थाना किशनी दोपहर को 3:30 बजे बैंक आफ इंडिया की कटरा समान शाखा में पहुंचा। उसके पास खुद का एक और अन्य नामों से तीन चेक थे। उसने कैशियर से सभी चेक से 24-24 हजार का भुगतान करने की बात कही। कैशियर ओम प्रकाश ने मना कर दिया। उसने सिर्फ एक चेक से 24000 रुपये देने की बाद कही। इस पर उक्त युवक ने विंडो में हाथ डालकर कैशियर को खींच लिया और उसके साथ मारपीट कर दी। बैंक का अन्य स्टाफ बीच बचाव करने पहुंचा तो उनसे भी युवक में मारपीट शुरू कर दी। गार्ड की मदद के बैंक कर्मियों ने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बैंक में युवक से आकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन


 इसी दौरान किसी ने मामले की सूचना विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया को मामले की जानकारी दी। कुछ ही देर में वे भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया और युवक को बिना किसी कार्रवाई के ही बैंक से वापस भेज दिया। बैंक मैनेजर अशोक कुमार ने बताया कि बैंक में आकर एक युवक ने अभद्रता की थी पुलिस को बुलाया गया था। वहीं एसओ किशनी का कहना है कि युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed