{"_id":"63bacbcc9be2d977ad0475d9","slug":"crpf-constable-died-under-suspicious-circumstances-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: संदिग्ध हालात में CRPF हवलदार की मौत, पांच जनवरी को छुट्टी पर आया था घर, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: संदिग्ध हालात में CRPF हवलदार की मौत, पांच जनवरी को छुट्टी पर आया था घर, पुलिस कर रही जांच
Sun, 08 Jan 2023 07:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 08 Jan 2023 07:28 PM IST
सार
मैनपुरी में छुट्टी पर आए सीआरपीएफ हवलदार की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कैलाश चंद्र की फाइल फोटो और परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी में बीती रात किराए के मकान में रह रहे सीआरपीएफ हवलदार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर वालों से बात करके जानकारी जुटाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
एलाऊ थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी कैलाश चंद्र (50) सीआरपीएफ में हवलदार के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती श्रीनगर में थी। वह पत्नी और बच्चों के साथ शहर के हंस नगर में किराए के मकान में रह रहे थे। बीती पांच जनवरी को वह छुट्टी पर घर आए थे।
विज्ञापन
शनिवार की रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इस पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक मौत से घर में कोहराम मच गया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पुलिस के अनुसार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन