{"_id":"69a35bd0362bd641dd0c791b","slug":"crowds-in-trains-ahead-of-holi-scramble-for-seats-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-154890-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: होली से पहले ट्रेनों में भीड़, सीट के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: होली से पहले ट्रेनों में भीड़, सीट के लिए मारामारी
Sun, 01 Mar 2026 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
फोटो 14 टूंडला-फर्रुखाबाद पैसेंजन ट्रेन में स्थान पाने के लिए संघर्ष करते यात्री। संवाद
- फोटो : Samvad
मैनपुरी। रंगों का त्योहार होली नजदीक है, चार मार्च को रंगोत्सव मनाया जाएगा। त्योहार को अपने परिवार के साथ मनाने के लिए नौकरीपेशा लोग अपने घरों की ओर जाने लगे हैं। इसके चलते ट्रेनों में यात्रियों की अपार भीड़ देखने को मिल रही है। यात्रियों को सीट के लिए मारामारी करनी पड़ रही है। शनिवार को मैनपुरी जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंची ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ रही।मैनपुरी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन तीन पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव है। इसके अलावा कालिंदी एक्सप्रेस अप और डाउन मैनपुरी से होकर गुजरती है। रविवार को कानपुर से चलकर आनंद बिहार जाने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव भी मैनपुरी स्टेशन पर है। यूं तो ट्रेनों की कमी के कारण हर दिन यात्रियों को सफर करने में कठिनाई होती है। होली का त्योहार नजदीक आने के कारण ट्रेनों में पार भीड़ उमड़ रही है। शनिवार को कालिंदी एक्सप्रेस सहित टूंडला-फर्रुखाबाद, शिकोहाबाद-कासगंज और फर्रुखाबाद-कासगंज पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों की भीड़ रही। ट्रेनों में स्थान पाने के लिए यात्रियों को संघर्ष करना पड़ रहा है।
-- --
रेलवे की ओर से त्योहार पर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रयास किए जा रहे है। विभाग की ओर से बड़ोदरा से गोरखपुर साप्ताहिक ट्रेन का संचालन शुरू कराया गया है। इसके अलावा नियमित ट्रेनों में बोगियों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।-- एचएस मीणा, स्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
रेलवे की ओर से त्योहार पर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रयास किए जा रहे है। विभाग की ओर से बड़ोदरा से गोरखपुर साप्ताहिक ट्रेन का संचालन शुरू कराया गया है। इसके अलावा नियमित ट्रेनों में बोगियों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन