फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Crowd of farmers surges for fertilizer; commotion ensues.

Mainpuri News: खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, हंगामा

Thu, 08 Oct 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 08 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Crowd of farmers surges for fertilizer; commotion ensues.
फोटो 12 साधन सहकारी समिति मधन पर खाद लेने को जमा किसान। संवाद
औंछा। मधन स्थित साधन सहकारी समिति पर डीएपी खाद लेने के लिए बृहस्पतिवार को ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। खाद वितरण के लिए टोकन बांटने की व्यवस्था फेल हो गई। इस दौरान धक्का-मुक्की शुरू हो गई। पुलिस भी भीड़ को काबू नहीं कर सकी।
विज्ञापन

खाद लेने के लिए सुबह से ही ग्रामीण समिति परिसर में पहुंचने लगे और लंबी लाइनें लग गईं। इससे खाद वितरण की व्यवस्था बिगड़ने लगी। ग्रामीणों को खाद उपलब्ध कराने के लिए समिति की ओर से टोकन बांटे जा रहे थे। इसके बाद भी किसानों में खाद के लिए धक्का-मुक्की होने लगी। इस वजह से वितरण का कार्य रोकना पड़ा। समिति परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। किसान सुनील, अनिल, प्रदीप, संतोष का कहना था कि खाद वितरण के लिए पहले से ही व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन


समिति पर खाद वितरण के लिए टोकन बांटे जा रहे थे। तभी ग्रामीणों के बीच धक्का-मुक्की और हंगामा शुरू हो गया। खाद वितरण में सहयोग कर रहे सचिव संजय कुमार कोठिया भी भीड़ की धक्का-मुक्की के शिकार हो गए। इस कारण खाद का वितरण रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवीण कुमार, सचिव गोदाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed